
जिसे आप प्यार करते हैं उसकी तरफ से साकारात्मक संकेत मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी निर्णय को हड़बड़ी में लेने से बचें। किसी भी मामले को लेकर नाकारात्मक रवैया रखना आपको तनाव में डूबो सकता है। खरीददारी के दौरान सौदेबाजी की कला अहम साबित होगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- पेरॉट ग्रीन।

धीरे-धीरे आप फिटनेस की तरफ कदम बढ़ाएंगे। सेलरी में बढ़ोतरी की संभावना है, वित्तीय स्तर पर स्थिति बेहतर होगी। शिक्षा और पेशे दोनों ही स्तर पर अपनी क्षमता साबित करेंगे। परिवार में किसी के साथ बिगड़े मामले को सुलझा सकते है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लेमन।

तनाव से दूर रहने के लिए किसी भी बात के साकारात्मक पहलू पर ध्यान दे सकते हैं। किसी को उधार देने के मामले में थोड़ा परहेज रखें। पेशेवर स्तर पर किसी काम को करने के लिए मजबूर किए जाने के संकेत हैं। लव लाइफ में अड़चन आ सकती है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सफेद।

आप दूसरों की बातों में फंस कर अपना पैसा गंवा सकते हैं। पेशेवर स्तर पर जल्दबाजी दिखाना आपको मुसीबत में डाल सकता है। काम के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। आपके जिद्दी रवैये से जीवनसाथी को परेशानी हो सकती है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- ब्राउन।

किसी संबंध में पड़ने से पहले अपनी सोच को विस्तृत करने की जरूरत है। अच्छी तैयारी के बावजूद किसी प्रतियोगिता में सफल हो सकते हैं। परिवार के सदस्य से मनमुटाव रखना नुकसानदायक हो सकता है। कोई भी काम शुरू करने से पहले सलाह लें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग-लेवेन्डर।

दूसरों के उकसावे में आने से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, तभी अच्छे स्वास्थ का मजा ले पाएंगे। परिवार के सदस्य से अनबन होने की संभावना है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ उलझ सकते हैं। वित्तीय स्तर पर नुकसान होने के संकेत हैं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- इलेक्ट्रिकल ग्रे।

मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने के कारण समाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। किसी की नौकरी लगने के कारण आप उत्साहित महसूस करेंगे। वित्तीय स्तर पर उठाया गया कदम भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- गहरा सलेटी।

आपके जीवन में सब कुछ साकारात्मक होने के संकेत हैं। परिवार के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। कोई आपके लिए दया का भाव दिखा सकता है, आपके पसंद का कोई काम मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पेरॉट ग्रीन।

नए सिरे से रिश्ते की शुरूआत होगी। पेशेवर स्तर पर किसी करीबी से मदद मिलने की संभावना है। पैसा बचाने में सफल रहेंगे। आपका पार्टनर आपकी हर इच्छा को पूरी करने का प्रयास करेगा। यदि आप मानसिक तौर पर परेशान हैं तो आपको ड्राइविंग से बचना चाहिए। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सिल्वर।

जॉब में नए लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय स्तर पर स्थिति थोड़ी प्रतिकूल रहने की संभावना है। किसी और की वजह से अपनी पॉजिटिविटी को प्रभावित होने देने से बचें। किसी के प्रति झुकाव बढऩे के संकेत हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन।

कोई आपका भरोसा जीत कर आप से पैसा ठग सकता है। किसी शादी या अन्य समारोह में शामिल होने के लिए देश से बाहर जा सकते हैं। आप शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। किसी करीबी के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- आसमानी।

किसी वित्तीय सौदे को फाइनल करने से पहले सावधानी बरतें। पेशेवर स्तर पर आपका संतुलित रवैया बॉस को प्रभावित कर सकता है। किसी बीमारी को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। किसी के प्रति लगाव बढऩे के संकेत हैं। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मजेंटा।


Download Android App
Download iOS App



