मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) कार्यक्षेत्र पर काम करते समय थोड़ा सतर्क रहें। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। सेहत में सुधार के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। पढ़ाई में सफल होने के लिए टाइम टेबल बनाकर पढ़ें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीच।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) पढ़ाई को लेकर अपने विकल्प चुन सकते हैं। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी को उधार दिया गया पैसा वापिस होगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। घर पर अधूरे पड़े काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पीला।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) करियर को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। परिवार में शांति का माहौल बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सफेद।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए अपने खानपान की आदत पर नियंत्रण रखें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों के साथ बनाकर चलेंगे। आर्थिक रुप से स्थिर होने की कोशिश करेंगे। लंबे समय से चली आ रही सेहत से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी। घर को व्यवस्थित करने में सफल होंगे। विदेश से कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पर्पल।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) करियर के लिहाज से समय अच्छा है। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी उत्सव में शामिल होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- कॉफी।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) किसी महंगी चीज की खरीददारी करेंगे। नौकरी को लेकर संतुष्ठ रहेंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को देखने में सारा दिन बिता देंगे। पढ़ाई में मन लगाकर पढऩे की कोशिश करें। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- रोज।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) करियर को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। किसी चीज़ के लिए अप्लाई किया गया लोन जल्दी पास हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी यात्रा पर जाना फायदेमंद साबित होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- वॉयलेट।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) निराशा से जूझ रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हल्का हरा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) कार्यक्षेत्र पर अपने विचारों को लागू करने के लिए दिन अच्छा है। फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार के किसी सदस्य की हरकत से नाराज हो सकते हैं। खानदानी प्रॉप्रर्टी में मरम्मत का काम करा सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- गाढ़ा हरा।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदत सुधारें। परिवार के किसी बड़े सदस्य की मदद करने से लाभ होगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाएगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अपनी यात्रा से जुड़े प्लान गोपनीय रखें। किसी नई जगह शिफ्ट हो सकते हैं। पढ़ाई में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में धैर्य बनाएं रखें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- हल्का लाल।


Download Android App
Download iOS App



