आज का राशिफल (06 सितम्बर) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

आज का राशिफल (06 सितम्बर)

NULL

1555691807 1मेष   (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल  : किसी मुद्दे को लेकर फैली गलतफहमी को दूर करना पड़ेगा। काम को लेकर सही रणनीति अपनाएं। व्यापारिक मामले में अपने विकल्प खुले रखना बेहतर होगा। किसी समारोह के आयोजन में व्यस्त रहने की उम्मीद है। पढ़ाई की स्थिति सुधारने में कामयाब रहेंगे। शुभ अंक-7,शुभ रंग-गुलाबी।

 

 


1555691807 2वृष  ( TAURUS)  : 21 अप्रैल से 20 मई  आप पारंपरिक कार्यक्रम में व्यस्त रहने वाले हैं। कोई व्यक्ति आपके काम का बोझ हल्का करेगा। आपकी मानसिक दशा सही नहीं रहेगी। तनाव की संभावना है। पढ़ाई में तरक्की की संभावना है। रिश्तों के लेकर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक-8,शुभ रंग-नेवी ब्लू।

 

 


1555691807 3मिथुन  (GEMINI) : 21 मई से 21 जून  : मिली जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे। काम के प्रति आपका समर्पण सफल रहेगा। शिक्षा के स्तर पर सबकुछ ठीक रहेगा। खर्च को लेकर सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। सड़कपर चलते समय सावधानी रखें। परिवार में सबकुछ ठीक रहेगा। शुभ अंक-17, शुभ रंग-बैंगनी।

 

 


1555691808 4कर्क  (CANCER) : 22 जून से 23 जुलाई : पेशेवर स्तर पर की गई मेहनत बेकार जाने के संकेत हैं। पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें। घूमने के लिए अवकाश लिए जाने की संभावना है। घर के लिए सामान खरीद सकते हैं। आर्थिक स्तर पर स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार में सबकुछ सामान्य रहेगा। शुभ अंक-4, शुभ रंग-नारंगी।

 

 


1555691808 5सिंह   (LEO) : 24 जुलाई से 22 अगस्त : आज नियमित काम के अलावा अतिरिक्त काम भी करने पड़ेंगे। पढ़ाई के स्तर पर नकल करना खतरनाक हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें। नापसंद व्यक्ति को परेशान कर सकते हैं। पढ़ाई में किसी का सहयोग मिल सकता है। आज का दिन सकारात्मक रहेगा। शुभ अंक-22, शुभ रंग-लेवेन्डर।

 

 


1555691808 6कन्या   (VIRGO) : 23 अगस्त से 22 सितंबर :  किसा जरूरी काम को निपटाकर संतुष्टि मिलेगी। अंधविश्वास पर आधारित कोई विचार रखने से बचें। पढ़ाई में जो कुछ चल रहा है, उससे वर्तमान का अंदाजा लगाया जा सकता है। रोमांटिक स्तर पर अच्छा समय गुजरने की संभावना है। लंबी यात्रा का इंतजार करना पड़ सकता है। शुभ अंक-18, शुभ रंग-रोज।

 


1555691808 7तुला   (LIBRA) : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर :  आप किसी को समझने में सक्षम साबित होंगे। तनाव से दूर रहने का प्रयत्न करेंगे। विशेष परिस्थिति में अपनी राय रख सकते हैं। पेशेवर स्तर पर अपनी क्षमता से ज्यादा काम लेना असफल साबित होगा। पढ़ाई के स्तर पर अपने परिणाम को लेकर खुश नहीं रहेंगे। शुभ अंक-5, शुभ रंग-पैरेट ग्रीन

 

 


1555691809 8वृश्चिक   (SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर : किसी के खिलाफ जाने से असफलता मिल सकती है। किसी को खुद पर हावी न होने दें। व्यापारिक स्तर पर किसी से मुलाकात सफल होगी। किसी पार्टी या समारोह का आयोजन कर सकते हैं। शादी योग्य लोग जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। शुभ अंक-11, शुभ रंग-ब्राउन।

 

 


1555691809 9धनु  (SAGITTARIUS) : 22 नवंबर से 21 दिसंबर : किसी के साथ के लिए चापलूसी करनी पड़ सकती है। परिवार में एकजुटता बनाए रखने की जरूरत है। आर्थिक दशा में सुधार के संकेत हैं। पढ़ाई को लेकर किसी से सलाह ले सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पेशेवर स्तर पर सबकुछ सही रहेगा। शुभ अंक-15, शुभ रंग-सफेद।

 

 


1555691809 10मकर  (CAPRICORN) : 21 दिसंबर से 19 जनवरी : नए क्षेत्र में खुद को स्थापित करेंगे। ज्यादा काम की वजह से आप परिवार और दोस्तों से दूर रहेंगे। आपका पार्टनर आपके हर एक प्रयास में साथ नजर आएगा। आपके द्वारा किया गया काम चर्चा का विषय बनेगा। पैसे को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। फिटनेस पर ध्यान देंगे। शुभ अंक-3, शुभ रंग-केसरिया।

 


1555691809 11कुम्भ  (AQUARIUS)  : 20 जनवरी से 18 फरवरी :  आज आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी। अधूरे कार्य की वजह से गुस्सा हो सकते हैं। किसी लापरवाह व्यक्ति को सही राह दिखाएंगे। आपको एक आदर्श साथी ढूंढऩे की आवश्यकता है। किसी संपत्ति पर मालिकाना हक मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर सब अच्छा रहेगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-सफेद।

 


1555691810 12मीन  (PISCES)  : 19 फरवरी से 20 मार्च : व्यापारिक प्रस्ताव पर भली प्रकार से विचार कर लें। कार्यस्थल पर सावधान रहने की जरूरत है। मीडिया में काम करने वालों को अपने प्रयास के लिए उचित प्रोत्साहन मिलेगा। किसी सामाजिक जिम्मेदारी में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-सुनहरा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।