अहमदाबाद विमान दुर्घटना ने देश को स्तब्ध कर दिया है, जिसमें 204 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है और 41 घायल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। मृतकों और घायलों में मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं। मामले से जुड़ी खबरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर के रख दिया है। अब विमान दुरघटना से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने दावा किया गया है की 204 शवों को अस्पताल लाया गया था और 41 घायलों का इलाज जारी हैं। घायलों और मृतकों में उस मेडिकल कॉलेज के छात्र में शामिल हैं जहां विमान गिरा था। धीरे-धीरे कर मामले से जुड़ी और खबरें सामने आ रही हैं। विमान के ध्वस्त होने और आग लगने की वजह से कॉलेज की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों के फंसे होने और आग की तीव्रता के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ।
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद से ही एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, आग और धुएं की वजह से बचाव कार्य में बाधाएं आ रही हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और घायलों के इलाज की घोषणा की है।
Ahmedabad Plane Crash: टेक ऑफ के 10 मिनट बाद विमान बना आग का गोला, पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार
विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त
यह प्लेन सरदार वल्लभाई पटेल एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ है। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है। दमकर कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। तस्वीरों में दिख रहा है कि विमान का एक विंग टूटकर गिर गया है। तस्वीरों में आसमान में काला धुंआ दिख रहा है। विमान का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया है। विमान जिस बिल्डिंग से लगकर क्रैश हुआ, वो भी क्षतिग्रस्त हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



