अवैध बालू की ढुलाई में लगे 30 ट्रैक्टर जब्त

Summary :

NULL

औरंगाबाद : बिहार में औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र के कोचाढ़ घाट इलाके में जिला प्रशासन ने आज छापेमारी कर अवैध बालू ढ़लाई में लगे 30 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। जिला खनन विकास पदाधिकारी राकेश कुमार झा ने यहां बताया कि जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल के नेतृत्व में कोचाढ़ बालू घाट में बालू उत्खनन स्थल पर छापेमारी की गयी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 30 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। जिलाधिकारी के अलावा इस छापेमारी में सदर अनुमंडलाधिकारी प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रवींद्रनाथ गुप्ता, खनन विभाग की पदाधिकारी वीणा कुमारी, अंचलाधिकारी नोमान अहमद समेत बड़ संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। जिले में अवैध बालू उत्खनन पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार छापामारी कर रहा है, लेकिन बालू माफिया अपने हरकतों से बाज नही आ रहे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team