तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की शानदार जीत के संकेतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राव ने शुभकामनाएं दीं कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़े।
राव ने आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस की जीत की प्रशंसा की। विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने वाई एस जगनमोहन रेड्डी को फोन करके बधाई दी।
राव ने उम्मीद जताई कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के संबंधों में सुधार होगा और आंध्र प्रदेश रेड्डी के नेतृत्व में विकास करेगा। भाजपा लोकसभा की 542 में से 290 सीटों पर आगे चल रही है। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा में वाईएसआर कांग्रेस करीब 150 सीटों पर आगे चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



