मोदी ने पटनायक को दी ओडिशा में अच्छे प्रदर्शन की बधाई

Summary :

राज्य की 146 विधानसभा सीटों में से 112 सीटों पर आगे चल रही है। पटनायक लगातार पांचवीं बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री

को राज्य विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की बृहस्पतिवार को बधाई दी। पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) देश भर में चल रही मोदी लहर के बाद भी राज्य की 146 विधानसभा सीटों में से 112 सीटों पर आगे चल रही है। पटनायक लगातार पांचवीं बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।


 
पटनायक बिजेपुर और हिंजीली दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं। मोदी ने ट्विट किया, ‘‘नवीन बाबू को ओडिशा में एक बार फिर से जीतने की बधाई। उन्हें अगले कार्यकाल की बहुत सारी शुभकामनाएं।’’ 

Desk Team