Aaj Ka Mausam 16 Sep 2026: दिल्ली में बूंदाबांदी! 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देशभर से जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है, लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने 18 राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी के बावजूद आज (16 सितंबर) दोपहर या शाम को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है और वहां के लोगों व यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

देशभर से जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 18 राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन हो रहा है, इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

किन 18 राज्यों में होगी बारिश?

  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • उत्तराखंड
  • पंजाब
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • पश्चिम बंगाल
  • सिक्किम
  • ओडिशा
  • गुजरात

दिल्ली में आज बारिश होगी?

Aaj Ka Mausam 16 Sep 2026
 Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम वभाग के मुताबिक, आज दोपहर या शाम के समय कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 16 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में मानसून अभी एक्टिव है। मौसम विभाग ने 16 सितंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले, पर्यटकों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD ने आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और पौड़ी समेत कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में 5 दिन बारिश

Aaj Ka Mausam 16 Sep 2026
 Madhya Pradesh Weather (Image- Social Media)

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD ने 16 से 20 सितंबर के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। यानी अगले 5 दिन तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान ?

शहर (City) अधिकतम तापमान (16 सितंबर) न्यूनतम तापमान (16 सितंबर)
दिल्ली (Delhi) 33°C 26°C
रांची (Ranchi) 30°C 22°C
जयपुर (Jaipur) 33°C 24°C
चेन्नई (Chennai) 33°C 27°C
शिमला (Shimla) 24°C 16°C
भोपाल (Bhopal) 30°C 23°C
कोलकाता (Kolkata) 35°C 27°C
नैनीताल (Nainital) 23°C 17°C
लखनऊ (Lucknow) 32°C 26°C
मुंबई (Mumbai) 31°C 26°C
पटना (Patna) 33°C 26°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।