Aaj Ka Mausam 19 October: दिल्ली में गुलाबी ठंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

अक्टूबर का महीना बीतने के साथ ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में बारिश की संभावना है।

अक्टूबर का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है और अब गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड में बारिश तो थम गई है, लेकिन इसके साथ ही ठंड बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में भी फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

राजधानी दिल्ली समेत पूरे NCR में अब मौसम बदल रहा है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे लोगों को धूप का अच्छी लगेगी। हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जहां दिन में गर्मी का एहसास होगा। वहीं, रात के समय हल्की ठंड लगेगी। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, मथुरा, बुलंदशहर और आगरा में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में बदला मौसम

Aaj Ka Mausam 19 October
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में पोस्ट मानसून बारिश थमने के बाद मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है, जबकि दिनभर चटक धूप खिली रहती है। आज चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (19 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (19 अक्टूबर)
दिल्ली (Delhi) 31°C 18°C
शिमला (Shimla) 23°C 11°C
मुंबई (Mumbai) 36°C 27°C
पटना (Patna) 31°C 21°C
चेन्नई (Chennai) 31°C 27°C
नैनीताल (Nainital) 23°C 13°C
जयपुर (Jaipur) 31°C 21°C
कोलकाता (Kolkata) 33°C 23°C
भोपाल (Bhopal) 31°C 21°C
लखनऊ (Lucknow) 32°C 19°C
रांची (Ranchi) 29°C 17°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।