यूपी-बिहार में भारी बारिश तो दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें देशभर का ताजा हाल

Aaj Ka Mausam 22 August

Aaj Ka Mausam 22 August : पिछले कई दिनों से देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात का अलर्ट भी जारी है। भारी बारिश के कारण बिहार समेत उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। तो चलिए जानते है आज शुक्रवार को दिल्ली समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली का मौसम)

Delhi-NCR Ka Mausam
Delhi-NCR Ka Mausam

Aaj Ka Mausam 22 August : दिल्ली एनसीआर में आज यानी 22 अगस्त को तेज बारिश होने के आसार हैं। यह बारिश 25 अगस्त तक लगातार होने की आशंका है। तेज आंधी तूफ़ान चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Bihar Ka Mausam

Bihar Ka Mausam
Bihar Ka Mausam

Aaj Ka Mausam 22 August : बिहार में आज, 22 अगस्त को, 10 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गया, नवादा, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद, रोहतास, जमुई, समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। साथ ही, भागलपुर, सारण, भोजपुर, सिवान, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Uttar Pradesh Ka Mausam

Uttar Pradesh Ka Mausam
Uttar Pradesh Ka Mausam

उत्तर प्रदेश में आज 22 अगस्त को एक बार फिर से बारिश का तीव्र प्रभाव देखने को मिलेगा। 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते चेतावनी जारी की गई है। प्रयागराज, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, महोबा, बिजनौर, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर, मऊ, अंबेडकरनगर, चित्रकूट और रामपुर में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों का मौसम

हिमाचल प्रदेश में आज, 22 अगस्त को भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। शिमला के मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों से इस दौरान सुरक्षित रहने की अपील की गई है। इसके साथ ही, उत्तराखंड में भी खराब मौसम की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

North East Weather

North East Weather
North East Weather

Aaj Ka Mausam 22 August : आगामी 7 दिनों तक उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा अधिक है। अगर गुजरात और राजस्थान की बात करें तो यहां के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है। गुजरात में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी जमा हो गया है, लोगों के घर में पानी घुस गया है। राजस्थान में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी है।

Weather Today (देखें आज का तापमान)

शहर अधिकतम तापमान (22 अगस्त) न्यूनतम तापमान (22 अगस्त)
दिल्ली 34°C 27°C
मुंबई 28°C 26°C
चेन्नई 33°C 27°C
कोलकाता 28°C 26°C
पटना 29°C 27°C
रांची 25°C 22°C
लखनऊ 31°C 26°C
भोपाल 25°C 22°C
जयपुर 29°C 25°C
अमृतसर 34°C 27°C
शिमला 24°C 17°C

 

ये भी पढ़ें: संसद में सुरक्षा में बड़ी चूक! दीवार फांदकर भवन के अंदर घुसा अज्ञात शख्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।