Aaj ka Mausam 31 July 2026: दिल्ली में बूंदाबांदी, गुजरात में रेड अलर्ट, 21 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी; जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देशभर में मानसून अपना कहर बरपा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से असम में बाढ़ के हालात हैं, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 21 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है।

देशभर में मानसून अपना कहर बरपा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से असम में बाढ़ के हालात हैं, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है। दिल्ली में मानसून का असर अभी पूरी तरह नजर नहीं आ रहा, बीच-बीच में कभी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है लेकिन बादल जमकर नहीं बरस रहे। इस बीच मौसम विभाग ने 21 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो, आने वाले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत में मानसूनी गतिविधियां काफी तेज बनी रहेंगी। छत्तीसगढ़ और विदर्भ के पास बने गहरे अवदाब (डिप्रेशन) के असर से 31 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और विदर्भ में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 31 जुलाई और 1 अगस्त को गुजरात में भी भारी बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

किन राज्यों में होगी बारिश?

Aaj ka Mausam 31 July 2026
Aaj ka Mausam 31 July 2026 (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, आज 21 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम शामिल है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। कभी हल्की बारिश हो जाती है, तो कभी उमस सताती है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई को राजधानी में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। 1 और 2 अगस्त को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 31 July 2026
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई को बारिश की संभावना है। आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, मेरठ, हापुड़, अलीगढ़, बलिया और बांदा समेत कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अहमदाबाद, नर्मदा, सूरत और वडोदरा सहित दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अहमदाबाद में 8 इंच और नर्मदा जिले में 12 इंच तक बारिश हो सकती है।

ओडिशा के किन जिलों में होगी बारिश?

Aaj ka Mausam 31 July 2026
Odisha Weather (Image- Social Media)

ओडिशा में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालत बने हुए हैं, लोगों का जन-जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने नुआपाड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर और कोरापुट जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, राज्य के 18 जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (31 जुलाई) न्यूनतम तापमान (31 जुलाई)
दिल्ली (Delhi) 34°C 29°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 28°C
शिमला (Shimla) 24°C 21°C
लखनऊ (Lucknow) 33°C 28°C
मुंबई (Mumbai) 28°C 27°C
नैनीताल (Nainital) 25°C 22°C
जयपुर (Jaipur) 33°C 27°C
रांची (Ranchi) 29°C 24°C
कोलकाता (Kolkata) 31°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 29°C 24°C
पटना (Patna) 33°C 28°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।