देशभर में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। दिल्ली, उत्तराखंड, तमिलनाडू, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली में कल रात से ही लगातार बारिश हो रही है और पहाड़ों में घना कोहरा छाए रहने के साथ बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट आई है और दिल्ली में aqi में सुधार देखा गया है। IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और उत्तराखंड में बारिश के कारण एक दिन के लिए स्कूल भी बंद कर दिये है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में क्या है मौसम का हाल।
दिल्ली में झमाझम बारिश
दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली में आज सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग समय पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में लगातार बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया है जिससे यातायात धीमा हो गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 सितंबर को भी बादल छाए रहने की संभावना है और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तराखंड में 7 सितंबर तक बारिश का दौर
उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में क7 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने के साथ-साथ गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में कई इलाकों में भारी और लगातार बारिश जारी है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 5 सितंबर को देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है और कई इलाकों में मौसम विभाग ने 8 सितंबर 2026 तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज मध्यप्रदेश के गुना, शिवपुरी, विदिशा, सागर, राजगढ़, अशोकनगर, श्योपुर, सागर, टीकमगढ़, भोपाल, छतरपुर, टीकमगढ़ , रायसेन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




