देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने 22 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल शामिल है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस बदलाव का मुख्य कारण झारखंड और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना एक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज, 7 जुलाई को दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह या दोपहर के समय हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उम्मीद है कि बारिश का ये सिलसिला 9 जुलाई तक रह सकता है।
यूपी में बारिश
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 7 से 12 जुलाई को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, बरेली समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में अभी भी उमस लोगों को सता रही है, जबकि कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों में बारिश की गतिविधि तेज होने वाली है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी मानसून पूरी तरह एक्टिव है। आज यानी 7 जुलाई को राजधानी पटना समेत गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, छपरा, सहरसा और समस्तीपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। कई इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। राज्य में आंधी-बारिश का ये सिलसिला 7 से 12 जुलाई तक जारी रह सकता है।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 34°C | 29°C |
| चेन्नई (Chennai) | 37°C | 29°C |
| रांची (Ranchi) | 27°C | 24°C |
| जयपुर (Jaipur) | 34°C | 28°C |
| मुंबई (Mumbai) | 28°C | 27°C |
| नैनीताल (Nainital) | 24°C | 21°C |
| पटना (Patna) | 31°C | 28°C |
| भोपाल (Bhopal) | 28°C | 25°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 31°C | 29°C |
| शिमला (Shimla) | 27°C | 21°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 33°C | 27°C |


Download Android App
Download iOS App




