Aaj Ka Mausam 9 July 2026: दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में मौसम का तांडव, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देशभर में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है, इस कारण मूसलाधार बारिश हो रही है। कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है, जिसने शहर की रफ्तार धीमी कर दी है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली से मुंबई तक जमकर बादल बरस रहे हैं, जिसके कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। सड़कें नदियों में तब्दील हो…

देशभर में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है, इस कारण मूसलाधार बारिश हो रही है। कई जगहों पर भारी जलभराव हो गया है, जिसने शहर की रफ्तार धीमी कर दी है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली से मुंबई तक जमकर बादल बरस रहे हैं, जिसके कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं और नदियों में उफान आ गया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में रेड अलर्ट

राजधानी दिल्ली में बारिश ने बुधवार रात से ही कहर मचा रखा है। जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी तरह जलभराव जे समस्या बढ़ा दी है। दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्र नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे ऑफिस और स्कूल पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने राजधानी में 9 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आई है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी मानसून की बारिश झमाझम बरस रही है। प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, अमेठी, अमरोहा, आगरा, मथुरा, अयोध्या, बागपत, कन्नौज, बाराबंगी, रायबरेली, सीतापुर, शामली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी शामिल है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कई जगह बिजली भी गिरने की भी संभावना है।

बिहार में बारिश

Aaj Ka Mausam 9 July 2026
Bihar Weather Image- Social Media)

बिहार में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 9 से 11 जुलाई के लिए कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें राजधानी पटना समेत मधुबनी, सिवान, वैशाली, गया, कैमूर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, खगड़िया और बेगूसराय शामिल हैं। इसके अलावा इन जिलों में बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 29°C 27°C
जयपुर (Jaipur) 33°C 27°C
रांची (Ranchi) 28°C 24°C
चेन्नई (Chennai) 36°C 28°C
पटना (Patna) 32°C 27°C
शिमला (Shimla) 21°C 20°C
मुंबई (Mumbai) 31°C 29°C
भोपाल (Bhopal) 30°C 25°C
नैनीताल (Nainital) 23°C 21°C
कोलकाता (Kolkata) 31°C 28°C
लखनऊ (Lucknow) 31°C 27°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।