पंजाब में आप ने जारी की एक और लिस्ट, 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Summary :

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लेकर 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। जहां गुरदासपुर से अमनशेर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें अमनशेर सिंह मौजूदा समय में बाटला से विधायक हैं। इस लिस्ट के जारी होने के बाद अब आप ने सभी 14 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। Highlights आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लेकर 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। गुरदासपुर से अमनशेर सिंह को उम्मीदवार बनाया है CM भगवंत मान ने संभाला मोर्चा.. आम आदमी पार्टी इस लोकसभा में अपनी स्थिति मजबूत…

bhagawant singh maan

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लेकर 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। जहां गुरदासपुर से अमनशेर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें अमनशेर सिंह मौजूदा समय में बाटला से विधायक हैं। इस लिस्ट के जारी होने के बाद अब आप ने सभी 14 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं।

Highlights

  • आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लेकर 4 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की हैं।
  • गुरदासपुर से अमनशेर सिंह को उम्मीदवार बनाया है

CM भगवंत मान ने संभाला मोर्चा..

आम आदमी पार्टी इस लोकसभा में अपनी स्थिति मजबूत करे इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद अब मोर्चा संभाल लिया है। आज आप ने अपने नए लिस्ट में 4 और उम्मीदवरों की घोषणा कर दी है इसके साथ ही आप ने सभी 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। आप ने गुरुदासपुर से अमनशेर सिंह को टिकट दिया है वहीं लुधियाना से अशोक पराशर पप्पी और फिरोजपुर से जगदीश सिंह काका को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें.. BSP ने 11 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की, वाराणसी से इस प्रत्याशी को मैदान में उतारा

पिछली बार दिलचस्प रहे थे नतीजे..

आपको बता दें इस बार पंजाब की सभी सीटों पर 1 जून को वोटिंग होनी हैं और नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछले चुनाव में पंजाब की 13 सीटों में से 8 पर यूपीए ने वहीं 4 पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी ,इसके अलावा संगरूर सीट से भगवंत मान ने जीत हासिल की थी। इसके बाद विधानसभा चुनावो में आप ने जबरदस्त जीत हासिल की और कांग्रेस क मजबूत किले को धवस्त कर दिया। इस बार इंडिया एलाइंस होने बाद भी पंजाब में आप और कांग्रेस एक दूसरे के सामने है अब देखना होगा कि इस बार पंजाब के नतीजे किसके पक्ष में आते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Desk News