फेमस एक्शन मुश्ताक खान का निधन, कैंसर ने थे पीड़ित, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Summary :

Actor Mushtaq Khan Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही हैं। हिंदी फिल्म के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया हैं जिससे पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर हैं। फिल्म ‘वेलकम’, ‘गदर’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी हिट फिल्मों सहित 500 से अधिक फिल्मों में अपने किरदार के लिए मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का कैंसर से निधन हो गया। उनके बेटे मोहसिन ने यह जानकारी दी। वह 75 वर्ष के थे। मुश्ताक खान को करीब दो सप्ताह पहले मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ…

Actor Mushtaq Khan Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही हैं। हिंदी फिल्म के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया हैं जिससे पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर हैं। फिल्म ‘वेलकम’, ‘गदर’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी हिट फिल्मों सहित 500 से अधिक फिल्मों में अपने किरदार के लिए मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का कैंसर से निधन हो गया। उनके बेटे मोहसिन ने यह जानकारी दी। वह 75 वर्ष के थे। मुश्ताक खान को करीब दो सप्ताह पहले मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने मीडिया को बताया, ”कैंसर के कारण शाम करीब सात बजे (बृहस्पतिवार को) नानावटी अस्पताल में उनका (मुश्ताक खान का) निधन हो गया। उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों को पता चला कि उन्हें कैंसर है। पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।” उन्होंने कहा, ”वह बिल्कुल ठीक थे और उन्हें कोई बड़ी पेरशानी नहीं थी।

अस्पताल में भर्ती होने से पहले वह शेरा (सलमान खान के अंगरक्षक) के बेटे की पहली फिल्म में शूटिंग कर रहे थे।” मुश्ताक खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। मुश्ताक के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

कई हिट फिल्मों में किया अहम रोल

मुश्ताक खान फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर माने जाते थे, विशेष रूप से अपने सपोर्टिंग रोल और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई दशकों के करियर में फिल्मों, टेलीविजन और मंच पर काम किया। उन्होंने हम हैं राही प्यार के (1993), राजा (1995), गदर: एक प्रेम कथा (2001), जोड़ी नंबर 1 (2001), मुझसे शादी करोगी (2004), वेलकम (2007), वांटेड (2009), ओह माय गॉड! (2012), स्त्री (2018), गदर 2 (2023) और स्त्री 2 (2024) में में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई थी।

ALSO READ: राहुल गांधी ने कहा, वोट चोरी’ के दो हथियार हैं….एक तो एसआईआर और दूसरा EVM

Rahul Kumar Rawat