13 देश शामिल, 600 Startups, दिल्ली में लगेगा AI का महाकुंभ, जानें भारत मंडपम में कब तक होगा आयोजित

AI Impact Summit 2026

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में भारत मंडपम में आज AI का महाकुंभ देखने को मिलेगा।  PM Narendra Modi सोमवार शाम 5 बजे नई दिल्ली के Bharat Mandapam में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। आज से, भारत “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” थीम के साथ भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन 2026 की शुरुआत कर रहा है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ हो रहा यह आयोजन देश में नए विचाल, नई तकनीक और नीतिगत सोच को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है।

AI Impact Summit 2026 Date

AI Impact Summit 2026:
AI Impact Summit 2026:

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ किया जाएगा। इसे AI का बढ़ती क्षमता को राष्ट्रीय मंच के रूप में दर्शाया गया है, जो नीति, नवाचार और बड़े पैमाने पर कार्य को एक ही मंच पर एक साथ लाएगा। बता दें कि यह एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा और इसमें वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्टअप, संस्थान, अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतर्राष्ट्रीय भागीदार भाग लेंगे।

AI Impact Summit 2026

AI Impact Summit 2026
AI Impact Summit 2026

13 देशों के पवेलियन AI इकोसिस्टम में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सामने लाएंगे,, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों की भागीदारी शामिल रहेगी। लोग, ग्रह और प्रगति के साथ ही 300 से अधिक प्रदर्शन मंडप और लाइव प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे, जो कई क्षेत्रों में AI के बढ़ते प्रभाव की क्षमता को दर्शाएंगे बता दें कि 600 से अधिक स्टार्टअप भाग लेने के लिए तैयार हैं, जिनमें से कई वैश्विक स्तर पर और व्यापक स्तर के AI समाधान विकसित कर रहे हैं जो पहले से ही वास्तविक दुनिया की स्थितियों में तैनात हैं।

AI Impact Summit 2026 Venue

इस एक्सपो में AI का दम देखने को मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ ही 25 लाख से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है और इसका उद्देश्य AI इकोसिस्टम के अंदर वैश्विक साझेदारी और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही  इस आयोजन के दौरान 3250 से अधिक वक्ताओं और पैनलिस्टों के साथ 500 से अधिक सत्र आयोजित किया जाएगा। भारत के लिए, एक ऐसा देश जिसका एआई बाजार 2027 तक 17 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक बढ़ने का अनुमान है, यह शिखर सम्मेलन एक कूटनीतिक जीत से कहीं अधिक है यह एक दृढ़ संकल्प की घोषणा है।

ALSO READ: AI की दुनिया में भारत का बड़ा धमाका! एआई एक्सपो उद्घाटन करेंगे PM मोदी , 13 देशों के पवेलियन से सजेगा मंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।