पाकिस्तानी सेना पिछले आठ दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में एलओसी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की जा रही है, जिससे सीमावर्ती इलाकों में तनाव और भय का माहौल है। भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव चरम पर है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद देश में गुस्से और चिंता का माहौल है। इस बीच रविवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर अहम मुलाकात की। यह मुलाकात बेहद संवेदनशील समय पर हुई है, जब केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। वायुसेना प्रमुख की इस बैठक से पहले शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं। इन लगातार हो रही बैठकों से साफ है कि सरकार इस बार सिर्फ बयानबाज़ी पर नहीं, बल्कि ठोस रणनीति पर काम कर रही है। सैन्य और रणनीतिक दृष्टिकोण से यह संकेत है कि भारत पाकिस्तान को जवाब देने की पूरी तैयारी में है। यह घटनाक्रम 2019 के पुलवामा हमले के बाद पहली बार इतना बड़ा और निर्णायक माना जा रहा है।
पहाेलगाम आतंकी हमले से बढ़ा तनाव
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक संगठन ने ली है, जिससे भारत का गुस्सा और भी भड़क गया है।
भारत ने पाकिस्तान पर लिए कड़े फैसले
हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए इंडस वॉटर संधि को निलंबित, अटारी बॉर्डर को बंद और राजनयिक संबंधों को घटाने की घोषणा की है। इसके अलावा, पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें 30 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
Pahalgam Terror Attack के बाद गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक जारी
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया भी धमकी
भारत के फैसलों के जवाब में पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है, जिसमें किसी तीसरे देश के जरिये होने वाला व्यापार भी शामिल है। इसके साथ ही भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



