कुशीनगर में एयरफोर्स का जगुआर क्रैश, पायलट सुरक्षित

Summary :

NULL

गोरखपुर : भारतीय वायुसेना का जगुआर विमान सोमवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये विमान कुशीनगर के ग्रामीण हिस्से में खेतों में जाकर गिरा। जैसे ही खेतों में ये विमान गिरा उसके बाद गांव वालों की भीड़ वहां पर एकत्रित हो गई।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान का पायलट सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से सामान्य मिशन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना मुख्यालय ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है।

गौरतलब है कि वायुसेना में जगुआर काफी खास किस्म का लड़ाकू विमान है। यह दुश्मन की सीमा में काफी अंदर तक घुसकर हमला कर सकते हैं। लड़ाकू विमान जगुआर की मदद से आसानी से दुश्मन के कैंप, एयरबेस और वॉरशिप्स को निशाना बनाया जा सकता है। जगुआर की खासियत है कि वह कम ऊंचाई पर उड़ान भरकर भी दुश्मन की नाक में दम कर सकता है।

Desk Team