यात्रियों की शिकायत के बाद एयर इंडिया का दावा, फ्लाइट में नहीं है कोई खटमल

Summary :

बिजनेस क्लास में सीट पर बैठे 8 महीने के एक बच्चे को खटमलों ने काट-काटकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद फ्लाइट के अन्य यात्री इसे लेकर अपनी नाराजगी जताने लगे।

एयर इंडिया आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती है। बीते कुछ दिनों पहले एयर इंडिया की एक फ्लाइट में यात्रियों को खटमलों का सामना भी करना पड़ा था। ये फ्लाइट न्‍यूयॉर्क से मुंबई आ रही। इस समस्या को लेकर एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने यात्रियों को फिर से विश्वास दिलाते हुए कहा की उनके विमान कम कोई खटमल नहीं है। गौरतलब है की जुलाई में सोशल मीडिया पर खटमल के काटने की तस्वीरें और मेसेज वायरल हुए थे।

न्‍यूयॉर्क – मुंबई बिजनस क्लास के यात्रियों ने फ्लाइट की सीटों में खटमल होने की शिकायत की थी। बिजनेस क्लास में सीट पर बैठे 8 महीने के एक बच्चे को खटमलों ने काट-काटकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद फ्लाइट के अन्य यात्री इसे लेकर अपनी नाराजगी जताने लगे। हालांकि, एयर इंडिया ने देर शाम ट्वीट कर कहा कि एयर इंडिया यह फिर से कहता है कि खटमल के काटने की शिकायत के बाद सीटों आदि की विस्तृत जांच की गई और कोई खटमल नहीं मिला।

एयर इंडिया को बिजनस क्‍लास की सीटों में खटमल होने की कई शिकायतें पहले भी मिली थी, लेकिन उसके प्रबंधन ने इस पर ध्‍यान नहीं दिया। जुलाई में एक यात्री ने शिकायत की थी कि उसकी दो बेटियों को उड़ान संख्‍या एआई-144 में खटमल ने काट लिया।

Desk Team