Amarnath Yatra : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप पहुंचकर चल रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ सीआईएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (उत्तर) सुधीर कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
महानिदेशक प्रवीर रंजन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा तैनाती, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था, संचार नेटवर्क, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल सहायता, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी), चेक पोस्ट, कंट्रोल रूम तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, नागरिक प्रशासन और अन्य एजेंसियों के बीच समन्वय की भी समीक्षा की।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान आतंकवाद विरोधी सुरक्षा उपायों, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, भीड़ प्रबंधन, यात्रा मार्ग की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। महानिदेशक ने जवानों के बैरकों और श्रद्धालुओं के शिविरों का भी दौरा किया तथा स्वास्थ्यकर्मियों और महिलाकर्मियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके बाद आयोजित उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह ने किया ‘जयप्रकाश नारायण लाइब्रेरी’ का उद्घाटन; बोले- ‘दिनकर को पढ़े बिना भारत को नहीं समझ सकते’


Download Android App
Download iOS App




