Anant-Radhika की शादी में शामिल नहीं हुए Rahul Gandhi, जानिए वजह

Summary :

Anant-Radhika : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में इंडिया गठबंधन के लगभग सारे नेता मौजूद थे। लेकिन इस शादी में गाँधी परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ था। Anant-Radhika की शादी से दूर रहे राहुल गाँधी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी(Anant-Radhika) की शादी आज यानी 12 जुलाई 2024 मुंबई में संपन्न हुई। इस शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से दिग्गज मेहमानों का जुटान मुंबई में हुआ था । वहीं इंडिया गठबंधन के भी कई नेता इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई…

Anant-Radhika

Anant-Radhika : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में इंडिया गठबंधन के लगभग सारे नेता मौजूद थे। लेकिन इस शादी में गाँधी परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ था।

Anant-Radhika की शादी से दूर रहे राहुल गाँधी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी(Anant-Radhika) की शादी आज यानी 12 जुलाई 2024 मुंबई में संपन्न हुई। इस शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से दिग्गज मेहमानों का जुटान मुंबई में हुआ था । वहीं इंडिया गठबंधन के भी कई नेता इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे थे। वहीं, गांधी परिवार का कोई भी सदस्य शादी में नहीं पहुंचा। जबकि, मुकेश अंबानी ने स्वयं दिल्ली आकर सोनिया गांधी से मिलकर शादी का न्योता दिया था। इसके बाबजूद गांधी परिवार का कोई सदस्य शादी में शामिल नहीं हुआ है।

Anant-Radhika Wedding: रातभर चला महाजश्न, 40 फोटो में देखें अनंत-राधिका की  शादी में कौन-कौन पहुंचे - News AajTak

कौन-कौन हुए थे शामिल?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी (अजित पवार) के प्रमुख अजित पवार, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, स्मृति ईरानी, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नेताओं अनंत अंबानी की शादी में पहुंचे।

Anant-Radhika Wedding: अनंत की हुईं राधिका... तस्वीरों में देखें 7 महीने  चली मेगा वेडिंग की एक-एक झलक - News AajTak

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar