’25 साल की लड़िकयां…’, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर फंस गए अनिरुद्धचार्य

Summary :

Aniruddhacharya Comment: वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम (Gauri Gopal Ashram) के पीठाधीश्वर प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है कि वे फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अनिरुद्धाचार्य द्वारा ने अपनी कथा में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है। मथुरा बार एसोसिएसन की महिला वकील इसको लेकर खासा नाराज हैं। मामला यहां तक बढ़ गया कि अब उन पर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग हरो रही है। Aniruddhacharya Comment: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का बयान अनिरुद्धाचार्य ने अपने मंच से महिलाओं…

Aniruddhacharya Comment: वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम (Gauri Gopal Ashram) के पीठाधीश्वर प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है कि वे फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अनिरुद्धाचार्य द्वारा ने अपनी कथा में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है। मथुरा बार एसोसिएसन की महिला वकील इसको लेकर खासा नाराज हैं। मामला यहां तक बढ़ गया कि अब उन पर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग हरो रही है।

Aniruddhacharya Comment: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का बयान

अनिरुद्धाचार्य ने अपने मंच से महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी (Aniruddhacharya Comment) की थी। उन्होंने कहा था कि “पहले जब लड़कियों की 14 साल की उम्र में शादी हो जाती थी, तो वे परिवार में घुल-मिल जाती थीं, लेकिन अब जब 25 साल की लड़कियां घर आती हैं, तो पहले ही कहीं न कहीं मुंह मार चुकी होती हैं।” अनिरुद्धाचार्य की ये टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और महिला समूहों ने इसकी आलोचना करना शुरू कर दिया।

Aniruddhacharya Comment
Aniruddhacharya Comment

Aniruddhacharya Comment Viral

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) का यह बयान सोशल मीडिया (Social Media)पर भी वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। महिलाओं पर दिए गए उनके इस बेतुके और शर्मनाक बयान के विरोध में महिला अधिवक्ताओं ने एसएसपी से शिकायत कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि अनिरुद्धाचार्य का यह बयान पुराना है, लेकिन अब यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होकर मथुरा की महिला अधिवक्ताओं के संज्ञान में आ गया है। जिसे लेकर महिला अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एक बैठक की और मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार से लिखित शिकायत की है।

Aniruddhacharya Comment
Aniruddhacharya Comment

Aniruddhacharya पर कार्रवाई की मांग

इस दौरान मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और महिला वकीलों के समर्थन में अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक मंचों से इस तरह के बयान समाज में ज़हर फैलाते हैं। प्रशासन को ऐसी टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपमानजनक बयान देने से पहले सौ बार सोचे।”

Aniruddhacharya Comment
Aniruddhacharya Comment

ये भी पढ़ें- अश्लील कॉन्टेन्ट परोसने वाले एप्स पर सरकार का एक्शन, ALT Balaji, Ullu समेत 25 एप्स बैन

Neha Singh