Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। अनमोल, जिसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया गया है, पर कई हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल होने का आरोप है, जिनमें NCP नेता बाबा सिद्दीकी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याएं शामिल हैं। हाल ही में, अनमोल ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी।
Baba Siddiqui murder case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ें है तार

12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। जांच में अनमोल बिश्नोई की सीधी भूमिका सामने आई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार हुए चार आरोपियों से पूछताछ में जीशान अख्तर नामक एक व्यक्ति का नाम सामने आया। जीशान, जो घटनास्थल पर मौजूद था, का काम शूटर्स की गोलियों से बचने की स्थिति में सिद्दीकी को खत्म करना था।
Lawrence Bishnoi: मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी किया जा रहा दावा
सूत्रों के अनुसार, जीशान अख्तर हत्या के समय अनमोल बिश्नोई के साथ फ़ोन पर लगातार संपर्क में था। सिद्दीकी की मौत की खबर सही होने के बाद, जीशान ने अनमोल को मौके से तस्वीरें और वीडियो भेजकर हत्या की पुष्टि की थी, जिसके बाद वह फरार हो गया।
NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्याओं के अलावा, अनमोल बिश्नोई ने मुंबई में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेकर सनसनी फैला दी थी। अनमोल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में उस पर ₹10 लाख का इनाम घोषित किया था। एजेंसी ने 2022 में दर्ज दो मामलों में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की हैं, जिसके कारण वह NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है. अनमोल को अमेरिका से भारत लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके बाद इन सभी सनसनीखेज मामलों में बड़ी प्रगति होने की उम्मीद है।
Anmol Bishnoi: अनमोल बिश्नोई का नाम शामिल

पूर्व विधायक और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था और मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्नोई था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि इस हत्या की साजिश गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने रची थी।
ये भी पढ़ें: क्या आप भी रख सकते हैं 2 पैन कार्ड? भारत में क्या है इसके नियम, आजम खान को आज मिली सजा


Download Android App
Download iOS App




