आर्मी जवान और उसके मौसेरे भाई जो कि अपनी बीमार मां को देखने के लिए आए थे उन दोनों भाईयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। रामनगर में आमडंडा रिंगोड़ा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर में आर्मी जवान सहित दो की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में हलचल मच गई।
रामनगर के खातरी निवासी अजीम पुत्र मोहम्मद जिनकी उम्र 22 साल की थी वह रानीखेत में कुमांऊ रेजिमेंट के अभिलेख कार्यालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर थे। आर्मी जवान अपनी मां जिनका नाम राबिया है उनकी तबियत खराब होने की वजह से मंगलवार की शाम को रामनगर आए थे।
दोनों भाईयों की उपचार के समय मौत हो गई
वह अपनी मां को देखने के बाद अपनी मौसी के बेटे अशरफ जिनकी उम्र 23 साल की थी उनके साथ घूमने के लिए निकले थे। रात को तकरीबन 9:30 बजे बीजेपी नेता राकेश नैनवाल ने दोनों को आमडंडा से रिंगोड़ा के बीच सड़क के पास पड़े हुए देखा। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करावाया गया। जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। दोनों भाईयों की उपचार के वक्त ही मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों को काफी सदमा लगा है।


Download Android App
Download iOS App




