विदिशा : ग्वालियर हाईकोर्ट अधिवक्ता संध के अध्यक्ष सहित करीब 6 वकीलों के साथ मारपीट और लूट की घटनाओं के विरोध में विदिशा जिला अभिभाषक संघ ने कोर्ट का काम काज ठप्प करते हुए प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जबलपुर से ग्वालियर लौटते समय मालथोन के पास अज्ञात बदमाशों ने ग्वालियर हाईकोर्ट अधिवक्ता संध के अध्यक्ष अनिल मिश्रा सहित अन्य 6 पदाधिकारियों के साथ मारपीट कर लूट की बारदात को अंजाम दिया है। यदि ग्रामीण बचाने नहीं आते है तो बदमाश उनकी हत्या कर सकते थे। अधिवक्ता संघ ने इस धटना की निंदा करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है,
उनका कहना था कि प्रत्यक्ष , अप्रत्यक्ष संरक्षण तथा प्रशासन की उपेक्षा के कारण हुई इन धटनाओं से अभिभावक संध को ठेस पहुंची है, जिससे संपूर्ण मध्यप्रदेश में मंगलवार को कलम बंद प्रतिवाद दिवस के रूप में न्याय कार्य से विरक्त रहें। ज्ञात हो कि अभिभाषक संघ विगत 20 वर्षो से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करता आ रहा है।
जिसका समर्थन व जानकारी स्वरूप माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा भी शासन से रिपोर्ट मांगी गई थी, जो शासन द्वारा रिपोर्ट प्रतिक्षा सूची में होकर विचाराधीन है। जिसे शीघ्र अभिभाषकों की सुरक्षा व सम्मान को ध्यान में रखते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना न्याय हित में आवश्यक है। गंजबासौदा अभिभाषक संघ ने ग्वालियर में हुई घटना की सीबीआई जांच कराने एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



