Assam: उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

Summary :

Assam: असम के नगांव जिले के रूपाहीहाट में कांग्रेस द्वारा मंगलवार को एक बाइक रैली निकाले जाने के बाद विपक्षी दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। Highlights Assam उपचुनाव के लिए हुआ प्रचार भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हालात पर काबू पा लिया गया प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प पुलिस ने बताया कि कांग्रेस ने धुबरी से पार्टी सांसद रकीबुल हुसैन के निर्वाचित होने के बाद खाली हुई सामगुरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रैली निकाली थी। इस रैली में…

Assam

Assam: असम के नगांव जिले के रूपाहीहाट में कांग्रेस द्वारा मंगलवार को एक बाइक रैली निकाले जाने के बाद विपक्षी दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Highlights

  • Assam उपचुनाव के लिए हुआ प्रचार
  • भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
  • हालात पर काबू पा लिया गया

प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस ने धुबरी से पार्टी सांसद रकीबुल हुसैन के निर्वाचित होने के बाद खाली हुई सामगुरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रैली निकाली थी। इस रैली में पड़ोसी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया था। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पा लिया गया।

MP Election: वोटिंग से चंद घंटे पहले इंदौर में भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता,  पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले | Mp assembly election bjp congress workers  clashed in Indore ...

 

कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जब रूपाहीहाट से पार्टी कार्यकर्ताओं का एक समूह रैली में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनकी बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। सत्तारूढ़ और विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प कुछ लोग घायल हुए हैं।

13 नवंबर को होंगे पांच विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव

पुलिस के मुताबिक, इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया और गश्त तेज कर दी गई। सामगुरी सहित पांच विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। धोलाई, सिदली, बोंगाईगांव और बेहाली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta