Ayodhya Gangrape के आरोपी मोईन खान पर हुई कार्रवाई, आरोपी के बेकरी पर चला बुलडोजर

Summary :

Ayodhya Gangrape: अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में आरोपी मोईन खान के बेकरी पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने उसकी बेकरी पर बुलडोजर चला दिया है। Highlights Ayodhya Gangrape के आरोपी मोईन खान पर हुई कार्रवाई आरोपी के बेकरी पर चला बुलडोजर अधिकारियों ने बेकरी में बन रहे सामानों को किया जब्त Ayodhya Gangrape के आरोपी मोईन खान पर हुई कार्रवाई अयोध्या गैंगरेप(Ayodhya Gangrape) मामले में योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने आरोपी मोईन खान की बेकरी पर छापा मारा है। अधिकारियों ने…

Ayodhya Gangrape

Ayodhya Gangrape: अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में आरोपी मोईन खान के बेकरी पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने उसकी बेकरी पर बुलडोजर चला दिया है।

Highlights

  • Ayodhya Gangrape के आरोपी मोईन खान पर हुई कार्रवाई
  • आरोपी के बेकरी पर चला बुलडोजर
  • अधिकारियों ने बेकरी में बन रहे सामानों को किया जब्त

Ayodhya Gangrape के आरोपी मोईन खान पर हुई कार्रवाई

अयोध्या गैंगरेप(Ayodhya Gangrape) मामले में योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने आरोपी मोईन खान की बेकरी पर छापा मारा है। अधिकारियों ने बेकरी में बन रहे सामानों को जब्त कर इसे जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, बेकरी को सील कर दिया गया है। बच्ची के साथ इसी बेकरी में उस पर गैंगरेप करने का आरोप लगा था।

गैंगरेप मामले में सपा नेता पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई- योगी आदित्यनाथ

मालूम हो कि महिला सुरक्षा को लेकर यूपी की योगी सरकार काफी गंभीर है। योगी आदित्यनाथ ने 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में सपा नेता मोईद खान का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा था कि अब तक सपा नेता पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। योगी ने कहा था कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम योगी ने पीड़ित के परिजनों से की मुलाकात

इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। सीएम के इस भरोसे के बाद से ही मोईद खान पर कार्रवाई शुरू हो गई है। आगे उसकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

मामले में थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वहीं, इस मामले(Ayodhya Gangrape) में थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन शर्मा व भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, एसडीएम सोहावल राजस्व कर्मियों के साथ आरोपी सपा नेता मोईन खान के घर पहुंचे। आरोपी सपा नेता की जमीन-जायदाद की पैमाइश शुरू हो गई है। पीड़िता की मां ने बताया कि सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि आरोपी सपा नेता की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और अवैध संपत्तियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में घटी शर्मनाक घटना में सपा नेता मोईन खान और उसके नौकर पर पिछड़े वर्ग की 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। आरोपी मोईन खान फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta