Ayodhya Rape Case: यूपी सरकार ने पीड़िता के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Summary :

Ayodhya: अयोध्या में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपी की बेकरी पर बुलडोजर एक्शन के बाद सीएम योगी ने पीड़िता के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। स्थानीय विधायक ने सौंपा 5 लाख रूपये का चेक शनिवार को स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों को पांच लाख रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और एसएसपी रामकरण नैय्यर मौजूद रहे। इससे पहले, प्रशासन ने मुख्य आरोपी मोईद खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया था। पीड़िता की मां ने कहा कि सरकार बिल्कुल उचित कार्रवाई कर रही…

Ayodhya Rape Case

Ayodhya: अयोध्या में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपी की बेकरी पर बुलडोजर एक्शन के बाद सीएम योगी ने पीड़िता के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।

Political Views on X: "Uttar Pradesh News🚨 Family of the Ayodhya rape  victim met CM Yogi Adityanath in Lucknow. This meeting took place at the  CM's residence, in which Bikapur MLA Amit
स्थानीय विधायक ने सौंपा 5 लाख रूपये का चेक

शनिवार को स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों को पांच लाख रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और एसएसपी रामकरण नैय्यर मौजूद रहे। इससे पहले, प्रशासन ने मुख्य आरोपी मोईद खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया था।
पीड़िता की मां ने कहा कि सरकार बिल्कुल उचित कार्रवाई कर रही है, उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है। स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर किसी भी चीज की जरूरत होगी, तो उसको तुरंत पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पीड़िता के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

क्या था मामला ?

मालूम हो कि, बीते दिनों अयोध्या में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप है कि सपा नेता मोइद खान ने नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर, उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी उसके साथ दो महीने तक रेप करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने मेडिकल जांच के बाद बताया कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसने अपने परिजनों को यह पूरी कहानी बताई।

प्रशासन ने आरोपी के घर चलाया बुलडोज़र

इस मामले में योगी सरकार ने आरोपी सपा नेता मोइद खान की बेकरी पर बुलडोजर चलवा दिया। आरोपी को फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी माना जाता है। बेकरी पर बुलडोजर एक्शन के बाद फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि मुख्यमंत्री की यह बहुत पुरानी विचारधारा है, हम यह नहीं बता सकते कि मुसलमानों और यादवों से उनकी क्या दुश्मनी है।

अयोध्या गैंगरेप मामले में आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला बुलडोजर, एक्शन  जारी | Ayodhya Bulldozer runs on bakery of SP leader accused in Ayodhya  gangrape case action continues stwtg |

गौरतलब है कि पीड़िता की मां ने लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। सीएम ने पीड़िता की मां को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News