कोरोना वायरस के इलाज़ के लिए दुनियाभर के देशों में की जा रही तमाम कोशिशों के बीच योग गुरु बाबा रामदेव आज कोविड-19 की एक दवा लॉन्च करने वाले है। पतंजलि संस्थान आज कोरोना की एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक दवा ‘कोरोनिल’ को पूर्ण वैज्ञानिक विवरण के साथ लॉन्च करेगी।
पतंजलि योगपीठ के मुताबिक कोरोना टैबलेट पर हुआ यह शोध पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट हरिद्वार और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जयपुर के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। इस दवा का निर्माण दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार में किया जा रहा है।
#कोरोना की एविडेंस बेस्ड प्रथम #आयुर्वेदिक औषधि, #श्वासारि_वटी ,#कोरोनिल का संपूर्ण साइंटिफिक डॉक्यूमेंट के साथ कल दोपहर 12 बजे #पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से लॉन्च कर रहे है🙏🏻 pic.twitter.com/SQ5cXOzHVB
— Acharya Balkrishna (@Ach_Balkrishna) June 22, 2020
पतंजलि योगपीठ की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण COVID -19 के इलाज में प्रमुख सफलता को साझा करेंगे और जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है कि वे इसका खुलासा भी करेंगे। इस दौरान वैज्ञानिकों की टीम, शोधकर्ता और चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



