योग गुरू बाबा रामदेव ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार से जनता की अपेक्षायें बढ़ गयी है। इसके लिए उन्हे जनाकांशाओं को पूरा करने के लिए और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करना होगा।
बाबा रामदेव ने कहा प्रचण्ड बहुमत वाली मोदी सरकार से उन्हें पांच प्रकार की अपेक्षाएं हैं। जिसे उन्हें आवश्य पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब इस देश में एक राष्ट्र एक कानून लागू होना चाहिए और धारा 370 समाप्त होनी चाहिए। साथ ही देश के नागरिक अधिकारों में भेदभाव करने वाली संविधान की धारा 35-ए भी समाप्त करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम मध्यस्ता के प्रयासों से निकल कर राम मंदिर निर्माण के लिए निर्णायक प्रयास के लिए कार्यवाही करें। सरकार राम मंदिर के निर्माण में अब ज्यादा देर न करे। उन्होंने देश के खराब स्थिति के लिए अधिक जनसंख्या को ही जिम्मेदार माना है और कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए भी सरकार को कानून लाना चाहिए।
उन्होंने कहा दो से अधिक बच्चों के बाद पेदा होने वाली संतान को किसी भी नागरिक अधिकार जैसे वोट डालने से लेकर सरकारी सुविधाओं से वंचित करने जैसे कानून लाकर देश में समान रूप से सभी पर इस कानून को लागू करना चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि हम 2050 तक यदि जनसंख्या को काबू नहीं पाए तो देश में खाने-पीने एवं प्राकृतिक संसाधनों का आकाल पैदा हो गया।
इस भयानक स्थिति से से उबारने एंव देश को भावी संकट से बचाने के लिए दो से अधिक बच्चे पैदा करने की प्रवृति पर कानूनी रूप से बंदिश लगानी चाहिए। बाबा रामदेव ने विपक्ष की हार पर अपनी राय देते हुए कहा कि विपक्ष सदमे में है और वह ऐसे समय में उनके लिए कोई और बात नहीं करना चाहते जिससे उन्हे परेशानी हो। उन्होने विपक्षी दलों को राय दी की वह उनके हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आकर योग एवं प्राणायाम कर स्वास्थ लाभ प्राप्त करें तथा मन एवं मस्तिष्क को शांत करके शरीर के विकारों को दूर करें। उन्होने विपक्ष को हरिद्वार आकर तन एवं मन के मैल दूर करने के लिए गंगा स्नान करने का भी आमंत्रण दिया।


Download Android App
Download iOS App



