आज मंगलवार को कई राज्यों में बैंक बंद, जानें RBI ने क्यों दी सरकारी छुट्टी

Summary :

Bank Holiday Today 07 October: आज मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। RBI की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक़, आज देश के चार राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। बाकी, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और रेगुलर काम होगा। यहां जानिए RBI ने 7 अक्टूबर को किन-किन राज्यों में छुट्टी का ऐलान क्यों किया है। RBI ने किस वजह से इन राज्यों में छुट्टी की है। Valmiki Jayanti 2025: इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक आज देश भर में वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा मनाई जा रही…

Bank Holiday Today 07 October: आज मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों की छुट्टी है। RBI की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक़, आज देश के चार राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। बाकी, सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और रेगुलर काम होगा। यहां जानिए RBI ने 7 अक्टूबर को किन-किन राज्यों में छुट्टी का ऐलान क्यों किया है। RBI ने किस वजह से इन राज्यों में छुट्टी की है।

Valmiki Jayanti 2025: इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday Today 07 October
Bank Holiday Today 07 October (credit-sm)

आज देश भर में वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस अवसर पर चार राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। बाकी शेष राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे। बता दें कि आश्विन महीने की पूर्णिमा को हर वर्ष वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी है। ये दिन उनकी याद में मनाया जाता है। वहीं कुमार पूर्णिमा पूर्वी भारत खासकर ओडिशा और बिहार में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन लोग चांद की पूजा करते हैं।

Bank Holiday: यहां देखें अक्टूबर 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holiday Today 07 October (credit-sm)
Bank Holiday Today 07 October (credit-sm)

1 अक्टूबर 2025 (बुधवार)

दशहरा, अयुध पूजा और दुर्गा पूजा (दसैन) के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)

महात्मा गांधी जयंती पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दिन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।

3 और 4 अक्टूबर 2025

सिर्फ सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

5 अक्टूबर – रविवार

6 अक्टूबर 2025

त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर 2025

कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के अवसर पर बैंक की छुट्टी होगी।

10 अक्टूबर 2025

हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे।

11 अक्टूबर – दूसरा शनिवार

12 अक्टूबर – रविवार

18 अक्टूबर 2025

असम में काती बिहू के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

19 अक्टूबर – रविवार

20 अक्टूबर 2025

यह दिन दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा का होगा। इस मौके पर त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

21 अक्टूबर 2025

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के कारण बैंकों की छुट्टी होगी।

22 अक्टूबर 2025

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिपद्यमी पर बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर 2025

गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चकौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर – चौथा शनिवार

26 अक्टूबर – रविवार

27 अक्टूबर 2025

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025

बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।

Bank Holiday Today 07 October: लिस्ट में देखें बैंकों की छुट्टी

📅 तारीख 🎉 अवसर 📍 राज्य / क्षेत्र
1 अक्टूबर (बुधवार) दशहरा, अयुध पूजा, दुर्गा पूजा (दसैन) त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय
2 अक्टूबर (गुरुवार) महात्मा गांधी जयंती पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश
3-4 अक्टूबर (शुक्र-शनिवार) दुर्गा पूजा (दसैन) सिर्फ सिक्किम
5 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश सभी राज्य
6 अक्टूबर (सोमवार) लक्ष्मी पूजा त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
7 अक्टूबर (मंगलवार) वाल्मीकि जयंती, कुमार पूर्णिमा कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश
10 अक्टूबर (शुक्रवार) करवाचौथ हिमाचल प्रदेश
11 अक्टूबर (शनिवार) दूसरा शनिवार सभी राज्य
12 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश सभी राज्य
18 अक्टूबर (शनिवार) काती बिहू असम
19 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश सभी राज्य
20 अक्टूबर (सोमवार) दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा अधिकांश राज्य (त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, यूपी, केरल, नागालैंड, बंगाल, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल, आंध्र)
21 अक्टूबर (मंगलवार) लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा, अमावस्या महाराष्ट्र, एमपी, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू, श्रीनगर
22 अक्टूबर (बुधवार) दिवाली (विक्रम संवत नववर्ष), बलिप्रतिपदा गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, यूपी, बिहार
23 अक्टूबर (गुरुवार) भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, भ्रातृ द्वितीया, निंगोल चकौबा गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, यूपी, बंगाल, हिमाचल
25 अक्टूबर (शनिवार) चौथा शनिवार सभी राज्य
26 अक्टूबर (रविवार) साप्ताहिक अवकाश सभी राज्य
27 अक्टूबर (सोमवार) छठ पूजा (शाम अर्घ्य) पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड
28 अक्टूबर (मंगलवार) छठ पूजा (सुबह अर्घ्य) बिहार, झारखंड
31 अक्टूबर (शुक्रवार) सरदार पटेल जयंती गुजरात

ALSO READ: Maithili Thakur Bihar Election: मौका मिला तो चुनाव लडूंगी…मशहूर लोकगायिका की राजनीति में एंट्री!, इस सीट से मिलेगी टिकट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।