दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Summary :

Bank Holidays In December 2025: दिसंबर के महीने में आपको बैंक से जुड़े कुछ जरूरी काम को समय पर पूरा करना है, तो बैंक की छुट्टियों की जानकारी रखना बहुत जरूरी है। आज तकनीकी रूप से हम आगे बढ़ गए हैं, कुछ ही सेकंड में घर बैठे मोबाइल पर कई सारे काम हो जाते हैं। हालांकि, बैंकिंग क्षेत्र की बात करें, तो यहां कई काम ऐसे हैं, जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। आज से दिसंबर का महीना शुरू हो गया है, इस महीने आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आपके शहर में…

Bank Holidays In December 2025

Bank Holidays In December 2025: दिसंबर के महीने में आपको बैंक से जुड़े कुछ जरूरी काम को समय पर पूरा करना है, तो बैंक की छुट्टियों की जानकारी रखना बहुत जरूरी है। आज तकनीकी रूप से हम आगे बढ़ गए हैं, कुछ ही सेकंड में घर बैठे मोबाइल पर कई सारे काम हो जाते हैं। हालांकि, बैंकिंग क्षेत्र की बात करें, तो यहां कई काम ऐसे हैं, जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। आज से दिसंबर का महीना शुरू हो गया है, इस महीने आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुलेंगे।

December 2025 Bank Holiday List: किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

Bank Holidays In December 2025
December 2025 Bank Holiday List (Image- Social Media)

दिसंबर 2025 में बैंक अलग-अलग राज्यों में लगभग 18 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, ध्यान रहें कि पूरे देश में सभी बैंक एक साथ इतने दिन बंद नहीं रहेंगे, क्योंकि कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय होती हैं। आइए जानते हैं…

क्षेत्रीय छुट्टियां

तारीख दिन छुट्टी राज्य/क्षेत्र
1 दिसंबर सोमवार राज्य उद्घाटन दिवस नागालैंड
3 दिसंबर बुधवार सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व गोवा
5 दिसंबर शुक्रवार शेख अब्दुल्ला जयंती जम्मू-कश्मीर
12 दिसंबर शुक्रवार पा टोगन संगमा मेघालय
13 दिसंबर शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में
18 दिसंबर गुरुवार गुरु घासीदास जयंती छत्तीसगढ़
19 दिसंबर शुक्रवार गोवा मुक्ति दिवस गोवा
24 दिसंबर बुधवार क्रिसमस मेघालय, मिजोरम
25 दिसंबर गुरुवार क्रिसमस पूरे देश में
26 दिसंबर शुक्रवार शहीद उधम सिंह जयंती हरियाणा
27 दिसंबर शनिवार गुरु गोबिंद सिंह जयंती चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा
30 दिसंबर मंगलवार यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि मेघालय
31 दिसंबर बुधवार नया साल मिजोरम, मणिपुर

साप्ताहिक छुट्टियां

तारीख दिन
7 दिसंबर रविवार
13 दिसंबर दूसरा शनिवार
14 दिसंबर रविवार
21 दिसंबर रविवार
27 दिसंबर चौथा शनिवार
28 दिसंबर रविवार

Bank Holidays: किन वजहों से बंद रहते हैं बैंक?

Bank Holidays In December 2025
Bank Holidays (Image- Social Media)

भारत में बैंकों की छुट्टियां केवल शनिवार-रविवार तक सीमित नहीं है। राष्ट्रीय पर्व जैसे-गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती पर सभी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व होली, दिवाली, ईद, ओणम, दुर्गा पूजा और पोंगल पर भी बैंकों की छुट्टियां होती हैं। कई राज्यों में स्थापना दिवस, स्थानीय पर्व और क्षेत्रीय महापुरुषों की जयंती पर भी बैंक बंद रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Geeta Jayanti 2025: अहमदाबाद में 1 दिसंबर को मनाया जाएगा गीता महोत्सव, इस स्कूल में होगा भव्य आयोजन

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।