बारिश थमते ही दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 300 के पार

Summary :

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तापमान में भी खास उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम साफ होने और बारिश थमने के बाद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। 22 सितंबर से 24 सितंबर तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 25…

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तापमान में भी खास उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम साफ होने और बारिश थमने के बाद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

22 सितंबर से 24 सितंबर तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। इन दिनों में भी तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

मौसम साफ होते ही वायु प्रदूषण ने एक बार फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 इलाके का वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 तक पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, नॉलेज पार्क-3 का एक्यूआई 209 दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार, चांदनी चौक का एक्यूआई 235, आनंद विहार का 208, बवाना का 203 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 162 दर्ज किया गया है। इसके अलावा, बुराड़ी क्रॉसिंग (159), सीआरआरआई मथुरा रोड (159) और आया नगर (127) जैसे इलाके भी प्रदूषण की चपेट में हैं।

गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है। यहां लोनी का एक्यूआई 203, वसुंधरा का 187, इंदिरापुरम का 186, वेद विहार-लोनी का 171, संजय नगर का 164 और गोविंदपुरम का 123 दर्ज किया गया है। एनसीआर में मौसम तो शुष्क और साफ बना हुआ है, लेकिन यह साफ मौसम प्रदूषण के लिए मुफीद साबित हो रहा है। बारिश न होने के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक कण जमा हो रहे हैं, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में एक्यूआई ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है।

–आईएएनएस

पीकेटी/वीकेयू

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.