जलवायु परिवर्तन पर ‘बेसिक’ देशों को एक सुर में आवाज उठानी होगी : जावड़ेकर

Summary :

दृढ़ निश्चय को जताएगा तथा बेसिक समूह सभी देशों द्वारा पेरिस समझौते को अक्षरश: स्वीकार किए जाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सभी देश पेरिस जलवायु समझौते को अक्षरश स्वीकार करें यह सुनिश्चित करने में ‘बेसिक’ समूह के देश महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जावड़ेकर ब्राजील के साओ पालो में जलवायु परिवर्तन पर बेसिक (ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन) देशों की 28वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हुए हैं। 
आधिकारिक बयान के मुताबिक उन्होंने बैठक में कहा, “ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन चारों को मिला दें तो विश्व का एक तिहाई भौगोलिक क्षेत्र और वैश्विक आबादी का 40 प्रतिशत उनके पास है और जब हम एक सुर में एकजुट होकर बोलेंगे तो यह हमारे दृढ़ निश्चय को जताएगा तथा बेसिक समूह सभी देशों द्वारा पेरिस समझौते को अक्षरश: स्वीकार किए जाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” 
जावड़ेकर ने कहा कि बेसिक एकजुट होगा और एक सुर में बोलेगा तथा शनिवार को जारी एक संयुक्त बयान में सभी समसामयिक मुद्दों का उल्लेख कर दिया गया है।

Desk Team