महाराष्ट्र में MIDC की डाइंग कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Summary :

Bhiwandi Firing News: महाराष्ट्र के भिवंडी में आज डाईंग कंपनी धू-धू करके जल गई है। बता दें कि सरवली MIDC में स्थित मंगल मूर्ती नीट डाईंग कंपनी में आज भीषण आग लग गई और आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां जुटीं हुई है। इस कंपनी में कपड़े को रंगने का काम किया जाता है और आग लगने के बाद बड़े पैमाने पर नुकासन हो सकता है लेकिन किसी भी हाताहात होने की खबर सामने नहीं आई है। Bhiwandi Firing News MIDC की डाइंग कंपनी में आज सुबह लगभग 9:15 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को…

Bhiwandi Firing News: महाराष्ट्र के भिवंडी में आज डाईंग कंपनी धू-धू करके जल गई है। बता दें कि सरवली MIDC में स्थित मंगल मूर्ती नीट डाईंग कंपनी में आज भीषण आग लग गई और आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां जुटीं हुई है। इस कंपनी में कपड़े को रंगने का काम किया जाता है और आग लगने के बाद बड़े पैमाने पर नुकासन हो सकता है लेकिन किसी भी हाताहात होने की खबर सामने नहीं आई है।

Bhiwandi Firing News

Bhiwandi Firing News
Bhiwandi Firing News (source: social media)

MIDC की डाइंग कंपनी में आज सुबह लगभग 9:15 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी। कुछ ही देर में आग ने कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया और भीषण आग में धुएं का गुबार दूर तक देखा गया। बता दें कि आग की खबर मिलने के बाद भिवंडी, कल्याण, डोंबिवली और ठाणे से कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

MIDC Dyeing Company

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में कोन गांव के सरावली एमआईडीसी क्षेत्र में मंगल मूर्ति डाइंग कंपनी की इकाई में सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कंपनी एक भूतल और दो मंज़िला इमारत में चल रही थी जहाँ कपड़े रंगने का काम होता था। अचानक लगी आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Maharashtra Firing News Today

(source: social media)

भीषण आग लगने के बाद अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अस्पताल और रेलवे स्टेशन से तुरंत हटाए जाएं आवारा कुत्ते

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।