CAA: केंद्र सरकार ने सोमवार (11 मार्च) को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इसे एक बड़ा फैसला बताया जा रहा है। वहीं विपक्ष ने इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला करना भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला
Highlights
- हम सीएए को न तो स्वीकार करते हैं और न करेंगे- ममता बनर्जी
- CAA लागू होने के बाद बीजेपी पर बरसी ममता बनर्जी
- सोच रहे हैं कि हमने छक्का मारा है पर है ज़ीरो- ममता बनर्जी
हम सीएए को न तो स्वीकार करते हैं और न करेंगे- ममता बनर्जी
उन्होंने कहा, “हम सीएए को न तो स्वीकार करते हैं और न करेंगे। आपने वोट दिया, आपके पास संपत्ति है, साइकिल है, जमीन है, आधार कार्ड है लेकिन ये सोचा कि फॉर्म भरते ही आप विदेशी हो जायेंगे। बीजेपी 2 सीटें जीतने के लिए आप लोगों के साथ धोखा कर रही है। यह नियम भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को नुकसान पहुंचा रहा है।”
सीएए को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने आगे कहा, “सीएए को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। जिन लोगों से फॉर्म भरने के लिए कहा जा रहा है, वे उसी पल अवैध प्रवासी बन जाएंगे, फिर उनकी संपत्ति का क्या होगा? प्रताणना, छलना, नागरिकों के अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही है, जो कानून जारी किया है वो वैध है कि नहीं पता। चुनाव के पहले युद्ध-युद्ध खेल रहे हैं। असम में 13 लाख हिन्दुओं के नाम हटा दिए। जिन्हें अभी अप्लाई करने को कह रहे हैं, वो अप्लाई करते ही गैरकानूनी घुसपैठिया साबित हो जायेंगे, आपकी जमीनों, घरों का क्या होगा?”
सोच रहे हैं कि हमने छक्का मारा है पर है ज़ीरो- ममता बनर्जी
बीजेपी पर आरोप लगाते हुए टीएमसी चीफ ने कहा, “सोच रहे हैं कि हमने छक्का मारा है पर है ज़ीरो। कल से रमजान शुरु हो रहा है, ये सोचकर दिन का चयन किया। म्यांमार क्यों नहीं हुआ, अफगानिस्तान कैसे हो गया लिस्ट में? आप लोग जैसे ही अप्लाई करेंगे आपके अधिकार छीन लिए जायेंगे, ये एनआरसी के साथ जुड़ा है, डिटेनशन कैंप में डाल दिया जायेगा।”


Download Android App
Download iOS App




