छत्तीसगढ़ में बीजेपी सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को उतारेगी

Summary :

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरे को उतारने का फैसला किया है । हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 10 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरे को उतारने का फैसला किया है । हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के मद्देनजर यह फैसला किया गया है ।

भाजपा के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने बताया कि पार्टी ने नए उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया है।

होली की पूर्वसंध्या पर बुधवार को करीब 25 लाख चौकीदारों संग संवाद करेंगे PM मोदी

जैन ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को सांसदों के नाम काटने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी दे दी गयी ।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

Desk Team