कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को भाजपा पर पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना के हवाई हमले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि हताहतों की संख्या को लेकर सिर्फ कयासबाजियां हो रही है लेकिन उस पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि भारतीय वायु सेना के अभियान में 250 आतंकवादी मारे गए। चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस सशस्त्र बलों पर सवाल नहीं उठा रही है बल्कि इस मुद्दे का ‘‘राजनीतिकरण’’ करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठा रही है।
भाजपा हवाई हमले का राजनीतिकरण कर रही है : चिदंबरम
Summary :
सशस्त्र बलों पर सवाल नहीं उठा रही है बल्कि इस मुद्दे का ‘‘राजनीतिकरण’’ करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठा रही है।


Download Android App
Download iOS App



