मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला से बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति को उत्तरप्रदेश के एक रेत माफिया की ओर से फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विधायक ने कल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राजधानी भोपाल में पुलिस महानिदेशक से शिकायत कर इस मामले में आगे कार्यवाही की मांग व उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है। विधायक का दावा है कि उन्होंने डीजीपी को मोबाइल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करवाई।
विधायक श्री प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को वे भोपाल स्थित अपने सरकारी निवास में थे। तभी मोबाइल क्रमांक 8299593450 से उन्हें उनके मोबाइल ़फोन पर धमकी दी गई। उन्होंने इसकी प्राथमिक रिपोर्ट भोपाल में जहांगीराबाद थाने में लिखाई और फिर पुलिस महानिदेशक से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की।
कुछ दिन पहले विधायक श्री प्रजापति के पिता व चंदला के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने अवैध रेत से भरे कुछ ट्रकों को रोककर उनकी हवा निकाली थी। विधायक का दावा है कि इससे माफिया बौखलाए हुये हैं।


Download Android App
Download iOS App



