BJP on Delhi CM Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किया। उसके बाद भाजपा की तरफ से केजरीवाल की नया पोस्टर बनाकर निशाना साधा है।
Highlights:
- बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जारी किया नया पोस्टर
- कैप्शन दिया ‘जेल के अंदर हो या बेल पर बाहर, भ्रष्टाचारी, भ्रष्टाचारी ही होता’
- भाजपा ने कर रही केजरीवाल को भ्रष्टाचार के ही मुद्दे पर घेरने की तैयारी
सीएम केजरीवाल शनिवार से ही चुनाव प्रचार अभियान में भी उतरने जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया पोस्टर जारी कर जमकर निशाना साधा है।
केजरीवाल के खिलाफ BJP ने जारी किया नया पोस्टर
भाजपा के दिल्ली प्रदेश यूनिट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल को ‘भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह’ बताते हुए नया पोस्टर जारी कर कहा भ्रष्टाचारी चाहे जेल के अंदर हो या बेल पर बाहर, भ्रष्टाचारी, भ्रष्टाचारी ही होता है!
भ्रष्टाचारी चाहे जेल के अंदर हो या बेल पर बाहर,
भ्रष्टाचारी, भ्रष्टाचारी ही होता है ! pic.twitter.com/U6VvYuGfHR— BJP Delhi (@BJP4Delhi) May 11, 2024
केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की यह है तैयारी
दरअसल, भाजपा यह मान कर चल रही है कि अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने स्टाइल में चुनाव प्रचार अभियान को नई दिशा देने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए भाजपा एक बार फिर से केजरीवाल और आप को भ्रष्टाचार के ही मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही भाजपा आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी को ‘खालिस्तानी फंडिंग’ मिलने के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर रही है। भाजपा केजरीवाल और आप के खिलाफ भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाकर दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की जनता को भी एक संदेश देना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



