भाजपा का स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

Summary :

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा की स्थापना समाज की सेवा करने और देश को नई उच्चाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से हुई थी।

देश में चल रहे चुनावी मौसम में 6 अप्रैल का इतिहास खास अहमियत रखता है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में आज ही के दिन हुई थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई। वही, भारतीय जनता पार्टी आज अपना 39वां स्थापना दिवस मना रही है।

पीएम मोदी ने दी बधाई  

भाजपा के स्थापाना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा की स्थापना समाज की सेवा करने और देश को नई उच्चाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से हुई थी। मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से बीजेपी देश की सबसे चहेती पार्टी बन गई है।

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना की वजह से शान से खड़ी है। उन्होंने लिखा, ये एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता भारतवासियों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे विकास कार्यों ने पार्टी को सभी वर्गों में लोकप्रिय बना दिया है।

modi tweet

शाह ने भी दी शुभकामनाएं

वही, इस मौके पर भजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी पार्टी की स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। शाह ने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी एक ऐसा संगठन है जिसके पास ऐसे असंख्य कार्यकर्ता हैं जिनका कोई परिवार नहीं है और वह पार्टी को ही अपना परिवार मानते हैं। संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा इन्हीं नेताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण सम्भव हुई है।

उन्होंने लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं संगठन के उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूँ जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर आज हमें इस वैभव तक पहुँचाया है।”

स्थापना दिवस पर पार्टी दफ्तर में होगा कार्यक्रम

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर वित्त मंत्री अरुण जेटली और रामलाल की मौजूदगी में पार्टी दफ्तर में एक कार्यक्रम होगा। लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह चुनावी रैलियों की वजह से देश के दूसरे इलाकों में रहेंगे।

Desk Team