Chhattisgarh: में बेमेतरा जिले के पिरदा में मौजूद स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में हुए विस्फोट के बाद संयंत्र की स्थिति को देखते हुए हालात को सामान्य करने के लिए सेना से मदद मांगी गयी है।
Highlights:
- Chhattisgarh में बेमेतरा स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में हुआ विस्फोट
- स्थिति को देखते हुए सेना से मांगी गयी मदद
- मुख्यमंत्री ने मृतकों को दी आर्थिक मदद
Chhattisgarh: संयंत्र में विस्फोट के बाद पहुंची सेना की तकनीकी विशेषज्ञ टीम
Chhattisgarh में एक बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुछ ही घंटों में सेना की तकनीकी विशेषज्ञ टीम बारुद संयंत्र पहुंच जाएगी। संयंत्र में विस्फोट के बाद से हालात को सामान्य करने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही तमाम कोशिशें असफल हो रही हैं। इसकी एकमात्र वजह संयंत्र में लगातार हो रहा गैस रिसाव है। ये गैस रिसाव धमाके के बाद मलबे में तब्दील पीटीएम प्लांट के पास मौजूद विशालकाय कैप्सूलों से हो रहा है।
विस्फोट के कारण पीटीएम प्लांट हुआ मलबे में तब्दील
फैक्ट्री के भीतर जगह जगह बारुद फैला हुआ है। इससे यह आशंका बनी हुई है कि संयंत्र में फिर से विस्फोट ना हो जाए, बारुद फैक्ट्री में विस्फोट के कारण पीटीएम प्लांट मलबे में तब्दील हो गया है। घायल हुए श्रमिको ने कहा है कि जब पीटीएम प्लांट में विस्फोट हुआ, तो श्रमिक वहां कार्यरत थे, लेकिन उनकी संख्या कितनी है, उन के नाम और अन्य विवरण क्या हैं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों को दी आर्थिक मदद
सरकार की ओर से जिन सात श्रमिकों को एम्स में भेजा गया है, उनमें से एक की मौत हो चुकी है और छह अन्य का उपचार चल रहा है। बेरला की उप प्रभागीय न्यायाधीश पिंकी मनहर से यूनीवार्ता को बताया कि स्थिति काफी भयावह है, सेना की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है। राज्य आपदा मोचन बल की टीम मलवे की खुदाई का काम कर रही है। कुछ शवों के अंग मिले हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों को पांच-पांच लाख और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है।
(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



