रायपुर : रायपुर दक्षिण विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ-साथ राज्य शासन की योजनाये जैसे मजदूरी कार्ड,स्मार्ट कार्ड, निराश्रित पेंशन,उज्ज्वला गैस आदि से जनता को जोड़ने सहयोग करें। क्षेत्र की समस्याएं देखे और उनके निदान हेतु हमे अवगत कराये। यही पार्टी के जनाधार बढाने का मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनैतिक हवा रायपुर से बनती है। ऐसे में माहौल भाजपा मय बनाये रखना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है।
हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने में जुट जाए ताकि रायपुर दक्षिण विधानसभा सहित रायपुर शहर की चारों सीटों पर भाजपा को जिताने के साथ ही प्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार का बनाना सुनिश्चित हो जाए। यह बैठक जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित हुई। जिसमे सांसद रमेश बैस,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर बृजमोहन ने कहा कि कार्यकर्ता यहा के पुराने कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजों के प्रमुखों से भी मुलाकात करें और पार्टी संगठन के कार्यों में उन्हें जोडऩे का प्रयास करें और आपको लगता है कि जिन लोगों ने हमे वोट नही दिया है ऐसे लोगों से भी संपर्क बनाए रखे और उनके भ्रम को दूर करते हुए हमारी भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराये।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सत्ता की राजनीति नहीं करते है। सत्ता प्राप्ति के पीछे हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारे वरिष्ठजनों ने कमल फूल की इस भारतीय जनता पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचकर खड़ा किया है। हम कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी है कि उनके सपने को साकार करने आगे रहे।
जनता की सेवा के साथ ही अपने संगठन की सेवा में भी तन, मन और धन से जुटे। उन्होंने कहा कि अपने मोहल्ले -कालोनी की जनता के सुख और दु:ख में उनके साथ रहे। उन्हें सहयोग करें। कोशिश करें की जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिला पाये। आपकी अपने स्थान में पकड़ और जनसेवा ही आपको जनता, संगठन और नेताओं की नजरों में ऊपर रखेगी। ऐसे में एक सफल नेतृत्वकर्ता के रूप में बनी आपकी पहचान निश्चित ही आपको भी सफलता की राह पर लेकर जायेगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।