Bahujan Samaj Party / Tamilnadu: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को उनके घर के पास छह लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- चेन्नई में बसपा के तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के.आर्मस्ट्रांग की निर्मम की हत्या
- कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से की गयी हत्या
- चेन्नई नगर निगम के पार्षद रह चुके हैं के. आर्मस्ट्रांग
- पुलिस ने छानबीन कर हत्यारों की तलाश शुरू
दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद आर्मस्ट्रांग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया और भाग गए। हमले में बसपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय आर्मस्ट्रांग की मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
2007 में बीएसपी में हुए शामिल
पुलिस ने फिलहाल इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। आर्मस्ट्रांग पेशे से वकील थे, जिन्होंने साल 2006 के स्थानीय निकाय चुनाव में शहर के एक वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। 2007 में उन्हें बीएसपी की राज्य इकाई का सदस्य बनाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



