BUDGET 2018 HIGHLIGHTS : LIVE

Summary :

NULL

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को लोकसभा में आम बजट पेश किया। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ये मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। जीएसटी लागू होने के बाद ये पहला बजट है।  बजट से जुड़ी सारी अपडेट्स यहां पढ़ें…

आम बजट 2018-19 की LIVE कवरेज
  • 31 जनवरी 2018 के बाद खरीदे शेयरों पर 10 फीसदी टैक्स: जेटली
  •  

    बुजुर्गों के लिए FD, RD पर ब्याज टैक्स फ्री: जेटली

  • इस साल 700 नए रेल इंजन तैयार किए जाएंगे: जेटली

  •  

    वरिष्ठ नागरिकों को डिपॉजिट पर राहत दी जाएगी: जेटली

  •  

    डिपॉजिट पर छूट 10 से बढ़ाकर 50 हजार रुपए हुई: जेटली

  •  

    हजार रुपए तक स्टैंडर्ड डिडेक्शन मिलेगा: जेटली

  •  

    स्टैंडर्ड डिडेक्शन की फिर से शुरुआत होगी: जेटली

  •  

    250 करोड़ की कंपनियां 25 फीसदी टैक्स दायरे में: जेटली

  •  

    इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं: जेटली

  •  

    कालेधन के खिलाफ लड़ाई का देश को फायदा हुआ: जेटली

  •  

    100 करोड़ टर्नओवर वाली कृषि कंपनियों पर टैक्स नहीं: जेटली

  •  

    टैक्स देने वालों की संख्या 20 लाख के पास पहुंची: जेटली

  •  

    डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से 12.6 फीसदी कलेक्शन बढ़ा: जेटली

  •  

    नोटबंदी से 1000 करोड़ का टैक्स आया: जेटली

  •  

    इनकम टैक्स से 90000 करोड़ की कमाई हुई: जेटली

  •  

    टैक्स देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है: जेटली

  •  

    सांसदों का वेतन हर 5 साल में बढ़ेगा: जेटली

  •  

    सरकारी खजाने को तगड़ा घाटा हुआ है: जेटली

  •  

    मुंबई में 90 किमी. रेल पटरी का विस्तार: जेटली

  •  

    मुंबई लोकल के दायरे को बढ़ाया जाएगा: जेटली

  •  

    उपराष्ट्रपति की सैलरी बढ़ाने का भी प्रस्ताव: जेटली

  •  

    2018 के लिए नई रक्षा नीति का ऐलान: जेटली

  •  

    प्रधानमंत्री की भी सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव: जेटली

  •  

    राष्ट्रपति-गवर्नर की सैलरी में बढ़ोतरी का प्रस्ताव: जेटली

  •  

    RBI एक्ट में संशोधन किया जाएगा: जेटली

  •  

    कई सरकारी कंपनियों को शेयर बाजार में लाया जाएगा: जेटली

  •  

    रक्षा क्षेत्र में विनिवेश का रास्ता खुलेगा: जेटली

  •  

    कंपनियों की विनिवेश से 1 लाख करोड़ जुटाएंगे: जेटली

  •  

    हर कारोबार को UID दी जाएगी: जेटली

  •  

    रेलवे की बेकार पड़ी जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा: जेटली

  •  

    स्टेशनों पर वाई-फाई, सीसीटीवी पर जोर: जेटली

  •  

    600 नए हवाई अड्डे बनाने की योजना: जेटली

  •  

    बिटकॉइन जैसी करेंसी देश में नहीं चलेगी: जेटली

  •  

    1 लाख ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाया जाएगा: जेटली

  •  

    2.5 लाख गांवों में ब्रॉडबैंड को बढ़ावा दिया जाएगा: जेटली

  •  

    हवाई चप्पल वाले भी अब हवाई यात्रा कर सकेंगे: जेटली

  •  

    इंटरनेशनल लेवल के 16 एयरपोर्ट तैयार किए जाएंगे: जेटली

  •  

    देश में एयरपोर्ट की संख्या अब 124 पहुंची: जेटली

  •  

    3600 किमी. नई रेल लाइन बिछाई जाएंगी: जेटली

  •  

    4000 से ज्यादा मानव क्रॉसिंग बंद किए जाएंगे: जेटली

  •  

    सारी रेल लाइनें ब्रॉड गेज लाइन में बदल जाएगी: जेटली

  •  

    देश में अब सिर्फ बड़ी लाइनों पर रेल चलेगी: जेटली

  •  

    रेलवे पर 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपए का खर्च होगा: जेटली

  •  

    रेलवे में विद्युतीकरण को जोर दिया जा रहा है: जेटली

  •  

    10 शहरों का आईकॉनिक टूरिज्म लोकेशन की तर्ज पर बनाया जाएगा: जेटली

  •  

    9 हजार KM नेशनल हाइवे बनाने का काम पूरा: जेटली

  •  

    अभी तक 99 स्मार्ट सिटी का चयन किया गया: जेटली

  •  70 लाख नई नौकरियां देने की योजना: जेटली

  •  नई नौकरियों में 12 फीसदी EPF देगी सरकार: जेटली

  •  

    हर जिले में स्किल सेंटर खोले जाएंगे: जेटली

  •  

    2020 तक 50 लाख युवाओं स्कॉलरशिप: जेटली

  •  

    24 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे: जेटली

  • छोटे उघोगों के लिए 3794 करोड़ रुपए खर्च होंगे: जेटली
  • मुद्रा योजना के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का आवंटन: जेटली
  • PM आवास योजना में अभी तक 1 करोड़ से अधिक घरों का निर्माण: जेटली
  • टीबी मरीजों को हर महीने 500 रुपए की मदद: जेटली
  • शिक्षकों के लिए B.Ed. प्रोग्राम को नया कलेवर देंगे: जेटली
  • प्रधानमंत्री रिसर्च फेलो स्कीम की शुरुआत करेगी सरकार: जेटली
  • गंगा की सफाई के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध: जेटली
  • PM जीवन बीमा योजना से 5.22 करोड़ परिवारों की मदद हुई: जेटली
  • दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना लागू करने की तैयारी: जेटली
  • 5 संसदीय क्षेत्रों पर एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना: जेटली
  • हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए 1200 करोड़: जेटली
  • 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का सालाना मेडिक्लेम: जेटली
  • 76: 5 लाख स्वास्थ्य केंद्र लोगों के घर के पास बनेंगे: जेटली
  • लोगों को मुफ्त दवाईयां देने की योजना: जेटली
  • आयुष्मान भारत के लिए सरकार की नई पहल: जेटली
  • 2022 तक हर गरीब को घर देने का वादा: जेटली
  • आदिवासी बच्चों की शिक्षा पर सरकार का जोर: जेटली
  • बच्चों के लिए एकलव्य स्कूल योजना की शुरुआत: जेटली
  • सूक्ष्म सिंचाई कोष बनाएगी सरकार: जेटली
  • 20 लाख बच्चों की स्कूल भेजने का लक्ष्य: जेटली
  • PM सिंचाई योजना के जरिए देश के हर खेत में पहुंचेगा पानी: जेटली
  • सिंचाई के लिए 2600 करोड़ रुपए का फंड: जेटली
  • शहरी क्षेत्रों में 37 लाख नए मकान बनाएंगे: जेटली
  • अगले वित्तीय वर्ष में 2 करोड़ शौचालय बनाएंगे: जेटली
  • अभी तक 6 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं: जेटली
  • 8 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन: जेटली
  •  किसानों को कर्ज के लिए 11000 करोड़ का फंड: जेटली
  • पशुपालन-मछली पालन वालों को भी किसान क्रेडिट कार्ड: जेटली
  • आलू-प्याज-टमाटर के लिए 500 करोड़ रुपए देगी सरकार: जेटली
  • 1400 करोड़ रुपए में कृषि संपदा योजना की शुरुआत: जेटली
  • देश में आलू-प्याज के उत्पादन को बढ़ावा देंगे: जेटली
  • सब्जियों और फलों का रिकॉर्ड उत्पादन: जेटली
  • ग्रामीण सड़क योजना का तेजी से विस्तार करेंगे: जेटली
  • सरकार समस्याओं को टुकड़ों में नहीं सुलझाती: जेटली
  • देश में 275 मिलियन टन अनाज पैदा हुआ है: जेटली
  • सौभाग्य योजना से 4 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई: जेटली
  • फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना करने का फैसला: जेटली
  • किसानों की आय दोगुना करने के वादे पर सरकार आगे बढ़ रही है: जेटली
  • आज देश में कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है: जेटली
  • गांव का विकास करना सरकार की प्राथमिकता: जेटली
  • 4 साल में टैक्स देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है: जेटली
  • अब 2-3 दिन में ही पासपोर्ट घर पर पहुंच जाता है: जेटली
  • सरकार करोड़ों लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दे रही है: जेटली
  • हमारी सरकार ने GST को आसान बनाया: जेटली
  • सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार मामलों में कमी आई है: जेटली
  • भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था: जेटली
  • पिछले 4 साल में सरकार ने कई मुश्किलों का सामना किया: जेटली
  • 4 साल पहले गरीबी दूर करने के वादे के साथ सरकार में आए: जेटली
  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पढ़ना शुरू किया
  • दिवंगत सांसदों को सदन में दी जा रही है श्रद्धांजलि
  • लोकसभा की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में पेश होगा बजट
  • विकास को आगे बढ़ाने वाला बजट होने की उम्मीद: सुमित्रा महाजन
  • कुछ ही देर में बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री अरुण जेटली
  • आज किसान ICU में है, मोदी जी अपना वादा भूल गए: योगेंद्र यादव
  • मोदी कैबिनेट से बजट को मंजूरी, थोड़ी देर पेश करेंगे जेटली
  • हिंदी में बजट पढ़ेंगे वित्त मंत्री अरुण जेटली, ऐसा पहली बार होगा
  • बजट में कॉरपोरेट टैक्स को कम करना चाहिए :FICCI अध्यक्ष
  • मोदी कैबिनेट की बैठक जारी, थोड़ी देर में जेटली पेश करेंगे बजट
  • उद्योग जगत को टैक्स में कटौती का इंतजार: एसोचैम अध्यक्ष
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे, थोड़ी देर में बजट
  • देश की जरूरत के हिसाब से होगा बजट- केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु
  • मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू, बजट को दी जाएगी मंजूरी
  •  बजट को मंजूरी देने के लिए थोड़ी देर में कैबिनेट बैठक
  • संसद भवन पहुंचे वित्त मंत्री अरुण जेटली
  • संसद भवन पहुंचीं बजट की कॉपियां
  • बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति कोविंद से मिले वित्त मंत्री जेटली
  • ब्याज पर 2 लाख की छूट को बढ़ाकर 2.5 लाख कर सकती है सरकार
  • बजट पर नौकरीपेशा लोगों की नजरें, टैक्स छूट की लिमिट बढ़ने की उम्मीद
  •  बजट से पहले सेंसेक्स में बढ़ोतरी, 150 अंक तेजी के साथ खुला बाजार
  •  सरकार ने लगातार रोजगार बढ़ाने के लिए काम किया है: जयंत सिन्हा
  • बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचे वित्त मंत्री जेटली
  • सड़क और रेल के विकास पर सरकार का जोर: वित्त राज्यमंत्री
  • GST से खुश हैं लोग, अब शिकायत नहीं: वित्त राज्यमंत्री
  • बजट से पहले वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने की पूजा
  • वित्त राज्यमंत्री बोले- किसान भगवान, उनके लिए होगा बजट
  • बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय पहुंचे अरुण जेटली
  • बजट में अच्छे दिन और ग्रोथ के बीच संतुलन पर होगा जोर
  • बजट में रोजगार, शिक्षा और कृषि पर हो सकता है जोर
  • GST के बाद पहला बजट, व्यापारियों को राहत दे सकती है सरकार
  • बजट में किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान, लोन दायरा बढ़ने की उम्मीद
  • जेटली को राजकोषीय लक्ष्यों को साधने के साथ कृषि क्षेत्र के संकट, रोजगार सृजन और आर्थिक वृद्धि को गति देने की चुनौतियों का हल ढूंढना होगा.
  • सिंचाई, फसल, ग्रामीण आवास की योजनाओं का बजट बढ़ाया जा सकता है.
  • अरुण जेटली का ये वित्त मंत्री के तौर पर 5वां बजट होगा.
  • बजट में रेल किराये में बढ़ोतरी या नई ट्रेनों की घोषणा की उम्मीद नहीं है. चालू वित्त वर्ष के 96 फीसदी के मुकाबले अगले वित्त वर्ष में 95 फीसदी परिचालन अनुपात (ओआर) रहने की उम्मीद है.
  • आम बजट से पहले परिवहन क्षेत्र के 87.5 प्रतिशत लघु एवं मझोले उपक्रमों ने क्षेत्र के लिए और अधिक परियोजनाओं की घोषणा की उम्मीद जताई है. डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के एक सर्वे में यह जानकारी दी गई है.
  •  2019 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट.
  • आज वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में पेश करेंगे बजट.

अरुण जेटली ने बीते सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 पेश किया था। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान जीडीपी ग्रोथ रेट 7 से 7.5 फीसदी के बीच रह सकती है. वहीं वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान ग्रोथ रेट 6.75 फीसदी रहने का अनुमान है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team