Census 2027: जनगणना 2027 का बिगुल बज गया है और इस प्रक्रिया की शुरुआत के बाद से 16वीं जनगणना और स्वतंत्रता के बाद से 8वीं जनगणना है। इस बार की जनगणना डिजिटल आधारित है जिससे यह एकीकरण और मजबूत डेटा सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि यह प्रक्रिया दो चरणों में बांटी गई है जिसमें अप्रैल और सितंबर 2026 के बीच घरों की सूची तैयार करना, जिसके बाद फरवरी 2027 में जनसंख्या की गणना की जाएगी।
Ladakh Census 2027

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पोर्टल का शुभारंभ कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश में जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत का प्रतीक है। साथ ही सभी नागरिकों से इस अभियान में एक्टिव रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनगणना हमारे राष्ट्र की नीतियों को आकार देने, संसाधनों की योजना बनाने और विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Online Census Registration
जनगणना किसी देश या निर्दिष्ट क्षेत्र में रहने वाले सभी व्यक्तियों से जुड़ी जनसांख्यिकीय, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक आंकड़ों को जुटाने, विश्लेषण करने और पेश करने की प्रक्रिया है। जनगणना के माध्यम से एकत्रित सूचनाओं को योजनाकारों, प्रशासकों, शोधकर्ताओं और डेटा उपयोगकर्ताओं के लिए डेटा का सबसे पूरा स्रोत बनाती है।
सरकार के अनुसार, जनगणना शासन का एक महत्वपूर्ण आधार है, जो राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में सोच-समझकर निर्णय लेने में सहायक होती है। जनगणना के आंकड़ों से समावेशी, लक्षित और जनसंख्या की विविध आवश्यकताओं के अनुरूप सोच-समझकर नीति निर्माण संभव होता है।
Online Census Registration in Gujarat

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्व-गणना पूरी करके जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री ने जनगणना प्लेटफॉर्म पर अपने परिवार का ऑनलाइन जमा करके औपचारिक रूप से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने राज्य के नागरिकों से इस राष्ट्रीय महत्व के अभ्यास में एक्टिव रूप से भाग लेने और एक मजबूत, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील भी की। साथ ही नागरिक 31 मई को समाप्त होने वाली निर्धारित 15 दिवसीय अवधि के दौरान अपनी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन भरकर इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
Census 2027
यह उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 इस बार पूरी तरह से डिजिटल मोड में एक पोर्टल और मोबाइल-आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित की जा रही है। यह स्व-गणना पहल नागरिकों को एक सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल मंच प्रदान करती है जिसके माध्यम से वे कहीं से भी अपनी जानकारी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 1 जून से 30 जून तक एक लाख से अधिक जनगणना कर्मचारियों द्वारा घर-घर सूचीकरण अभियान (एचएलओ) चलाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




