ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री को लेकर भारत सरकार ने सख्त कदम उठाए है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ी कार्यवाई करते हुए। 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स , 19 वेबसाइट्स, 10 मोबाइल एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को देशभर में ब्लॉक कर दिया । ब्लॉक किए गए प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और कुछ अवसर पर पॉर्न कंटेंट भी डालें गए थे। इस विषय पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री मंत्री अनुराग ठाकुर पहले भी चेतावनी देते रहे थे। अनुराग ठाकुर की ओर से कई बार चेताया भी था कि वे अपनी जिम्मेदारी समझे और अश्लील और फूहड़ कंटेंट को बढ़ावा न दे।
- इन सोशल मीडिया पर गिरी गाज
- IT एक्ट, 2000 के प्रावधानों के तहत हुआ एक्शन
- क्या होता है OTT
ये OTT प्लेटफॉर्म्स हुए बैन
ड्रीम्स फिल्म्स, नियॉन एक्स वीआईपी, मूड एक्स, वूवी, बेशर्म्स, मोजफ्लिक्स, येस्मा, हंटर्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, अनकट अड्डा, रैबिट, फूजी, ट्राई फ्लिक्स, एक्ट्रामूड, चीकूफ्लिक्स, एक्स प्राइम, नियूफ्लिक्स और प्राइम प्ले.
इन सोशल मीडिया पर गिरी गाज
केंद्र के हालिया एक्शन के तहत 12 फेसबुक अकाउंट, 17 इंस्टाग्राम हैंडल, 16 एक्स (पहले टि्वटर नाम से मशहूर) आईडी और 12 यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए गए।
IT एक्ट, 2000 के प्रावधानों के तहत हुआ एक्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की ओर से यह एक्शन सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के तहत लिया गया है। इस कदम को उठाने से पहले सरकार के मंत्रालयों/विभागों की ओर से मीडिया और मनोरंजन जगत के एक्सपर्ट्स, महिला अधिकारों की जानकारी रखने वाली विशेषज्ञों और बाल अधिकार पर काम करने वालों से राय ली गई है।
क्या होता है OTT
ओटीटी का मतलब ओवर दि टॉप होता है। मतलब वो तकनीक जो इंटरनेट से जुडी डिवाइस के माध्यम से उपयोगकर्ता को सामग्री उपलब्ध कराती है। मोबाइल मार्केटिंग के ज़माने में ओटीटी को सामान्य तौर पर वीडियो कंटेट के संदर्भ में समझा जाता है।


Download Android App
Download iOS App






