छत्तीसगढ़ : ओडिशा से राजस्थान जा रहा ड्रग तस्कर 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

Summary :

महासमुंद, 23 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सिघोडा पुलिस ने 10.360 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी के पास बस का इंतजार कर रहा है, जो एक बैग में गांजा जैसे संदिग्ध वस्तु रखा है। सूचना पर एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी पहुंच कर घेराबंदी…

महासमुंद, 23 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सिघोडा पुलिस ने 10.360 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी के पास बस का इंतजार कर रहा है, जो एक बैग में गांजा जैसे संदिग्ध वस्तु रखा है। सूचना पर एनएच 53 रोड ग्राम मुरमुरी पहुंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम प्रभात कुमार बिशोई (42) निवासी ओडिशा बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बैग में मादक पदार्थ गांजा के बारे में जानकारी दी। आरीपो ने बताया कि गांजा को भुवनेश्वर से राजस्थान ले जा रहा था।

पुलिस ने बैग चेक किया तो 10,360 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 5,18,000 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा 1 मोबाइल भी बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाना सिंघोडा में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस गांजा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इसके पहले अगस्त में महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी और मोबाइल फोन समेत कुल 12 लाख 43 हजार की संपत्ति जब्त की थी।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अमित साहू (19) निवासी ओडिशा बताया था। आरोपियों ने बताया था कि वह गांजा को बौद्ध (ओडिशा) से लाकर रायपुर (छत्तीसगढ़) में खपाने की तैयारी में थे।

–आईएएनएस

ओपी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.