Nagpur में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM Fadnavis

Summary :

फडणवीस ने तिरंगा यात्रा में दिखाया देशभक्ति का जज्बा

महाराष्ट्र के नागपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सीएम फडणवीस शामिल हुए। उन्होंने सेना के साहस की प्रशंसा की और पीएम मोदी के संकल्प का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में आम लोगों का उत्साह सेना के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है।

महाराष्ट्र के नागपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने कितनी बहादुरी से काम किया है। देश भर के लोग भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प का पुरजोर समर्थन करते हैं। सेना के सम्मान में शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शहरों के अलावा पंचायत में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी क्योंकि पंचायत के लोग भी अपनी सेना को धन्यवाद करना चाहते हैं। मैं समझता हूं कि जिस प्रकार से इस तिरंगा यात्रा में आम लोगों ने भाग लिया और लोगों ने जो उत्साह दिखाया, वह हमें अभिभूत कर रहा है। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने पीएम मोदी और सेना के प्रति अपना प्रेम दिखाया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर ऑल पार्टी डेलिगेशन पर हो रही राजनीति पर सीएम फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग नकारात्मक सोच वाले होते हैं और नकारात्मक राजनीति करना ही उनका एकमात्र मकसद होता है। उन्हें देश और समाज से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह ऐसी राजनीति करके ही समाप्त हो जाएंगे।

तुर्की का भारत की ओर से बहिष्कार करने पर सीएम फडणवीस ने कहा कि भारतीय व्यापारियों ने जो कदम उठाया है, हम उसका स्वागत करते हैं। कांग्रेस की जय हिंद यात्रा पर सीएम ने कहा कि हमारी उनकी यात्रा से बस इतनी अपेक्षा है कि वह इसे राजनीतिक यात्रा न बनाएं और हमारी सेना पर सवाल खड़े न करें। जिस तरह राहुल गांधी ने बीते दिनों में बातें की हैं, उसमें सेना के प्रति अविश्वास झलकता है। एक ओर सेना पर अविश्वास जताते हैं और दूसरी ओर जय हिंद यात्रा निकालते हैं। जय हिंद तभी कह सकते हैं जब आप सेना के पीछे विश्वास के साथ खड़े हों।

झूठ बोलना शहबाज शरीफ की मजबूरी है: Defense Expert GJ Singh

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.